संवैधानिक संस्थाओं का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग:-जिलाध्यक्ष

सहरसा:- उच्चतम न्यायालय द्वारा इलेक्टोरल बांड को समाप्त करने एवं 6 मार्च तक भाजपा को इससे मिले राशि को सार्वजनिक करने के स्पष्ट आदेश के बाबजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाब में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जाना प्रजातंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग है।           भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती है कि आम चुनाव से पहले गलत ढंग से कमाई की पोल खुले। उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया कि इलेक्टोरल बांड सरकारी दल को अवैध कमाई का जरिया है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और भारतीय स्टेट बैंक से मांग करती है अविलंब भारतीय जनता पार्टी को इलेक्टोरल बांड से प्राप्त राशि को सार्वजनिक करें। 7 मार्च को कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा, सहरसा कचहरी के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता और सुदीप कुमार सुमन के संचालन में किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने धरना को सम्बोधित करते हुये कहा कि वर्तमान में भाजपा की मोदी सरकार तानाशाह हो गई है। सरकार संविधान से नहीं बल्कि मोदी और अमित शाह की मनमर्जी शासन पर आधीपत्य से चल रही है। पहले एलआईसी, रेलवे को बेचकर देश को कंगाल कर दिया है। यह चंदा चोर स्टेट बैंक से मिल गया है। यह अच्छे दिन का सपना दिखा कर देश को गरीब बना दिया है। देश बुरे दिन से गुजर रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य और वरीय नेता केशर कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने चंदा के लिए चुनावी बांड जारी कर देश के पूंजीपतियों से करोड़ों रूपये अवैध वसूल किया और राशि को विभिन्न बैंको में जमा किया है और इस राशि को विधायकों, सांसदों की खरीद फरोख्त में लगी है। यही हाल रहा तो देश कंगाल होने से कोई नहीं रोक पायेगा। उच्चतम न्यायलय के जब हिसाब मांगा है तो मोदी जी बैंक को धमका रहें है। धरना के बाद जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, केशर कुमार झा, कुमार हीरा प्रभाकर, आशीष कुमार, मृणाल कामेश ने सहरसा के बैंक प्रबंधक के कार्यालय में जाकर स्मार पत्र दिया।           धरना में प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईमउद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष मिडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, मृणाल कामेश, बाबुल सिंह, मो. गयासुद्दीन, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, सुशील कुमार ठाकुर, महिला अध्यक्ष रेखा झा, प्रतिभा सिंह, प्रो. शहरोज आलम, ब्रजकिशोर झा लम्बू, डॉ. फिरोज, रंजीत सिंह, बैधनाथ झा, सोशल मिडिया के आशीष कुमार, मो. सरफराज, संजय यादव अमीन, छब्बू प्रसाद यादव, देवता देवी, कोमल कुमारी, पप्पू यादव, मंगल झा, मो. शमसाद अली, मो. समद, भरत झा, बेचन पासवान, मो. अफ़रोज़ आलम खान, सलिल कुमार चौधरी, बीरेंद्र झा, प्रभात कुमार, बजरंग यादव, बलदेव शर्मा, सुखी यादव, विनोद शर्मा, मो. नाथो, मो. मुस्लिम मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com