गढ़ी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

जमुई:-जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गढ़ी गांव में गढ़ी सांस्कृतिक महोत्सव 2024 का उल्लास और उमंग के वातावरण में आयोजित किया गया।        विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, जिलाधिकारी राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि गढ़ी सांस्कृतिक महोत्सव से इस पिछड़े इलाके में सांस्कृतिक वातावरण को तैयार करने में मदद मिलेगी और यहां की दबी प्रतिभा को उजागर करने में हम कामयाब होंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से इंसान का मनोरंजन होता है अमन चैन का माहौल कायम रखने में मदद मिलती है। उन्होंने गढ़ी महोत्सव को इस इलाके के लिए अत्यंत लाभकारी करार दिया। उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामना दी। डीएम ने कलाकारों को पुरस्कृत किया।         उद्घाटन के बाद विधायक, जिलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने बारी-बारी से जीविका, मद्य निषेध, ग्रामीण कार्य, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, मनरेगा समेत अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और बढ़ते जमुई विकसित जमुई से रूबरू हुए l कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बॉलीवुड के पार्श्व गायक सलमान अली, अमोलिका जी एवं नालंदा संगीत कला विकास संस्थान के कलाकारों द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। देर तक चले कार्यक्रम का उपस्थित जन समूह ने जमकर आनंद लिया और विधायक एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।    सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, कार्यपालक अभियंता ई. शिवशंकर दयाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी, जमुई सदर प्रखंड के बीडीओ श्री श्रीनिवास, खैरा प्रखंड के बीडीओ चंदन कुमार आदि अधिकारी महोत्सव के साक्ष्य बने। सभी जनों ने इस प्रकार के आयोजन को हितकारी करार दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com