जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने नारी शक्ति को किया सम्मानित

जमुई:-बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन के प्रशाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।            जिला जज के हाथ से सम्मान पाकर आधी आबादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सम्मान ग्रहण करने वाली नारी शक्ति में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. नेहा सिंह, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. शालिनी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा सिन्हा, इला कुमारी, मीरा कुमारी, सिमांतनी जाना हाजरा, पोली कुमारी, प्रेमलता, रंजना सिंह, सुनीता सिंह, स्वेता चौरसिया, अधिवक्ता नमिता कुमारी, सुनीता कुमारी, परिवारिक सेवक स्मिता कुमारी मंडल, मंडल कारा कर्मी वर्षा कुमारी, प्रियंका कुमारी और पुलिस साधना कुमारी का नाम शामिल है।            जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के उपभोग के लिए महिलाओं को शिक्षित होना पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं व पुरूषों को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं फिर भी समाज में लड़का और लड़की में अंतर समझा जाता है। हम सभी को इस अंतर को समाप्त करना होगा।         उन्होंने इस अंतर को मिटाने के लिए नारी शक्ति को सजग एवं सचेत होने की सलाह दी। जिला जज ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित की गई आधी आबादी के उज्जवल भविष्य की कामना की। सचिव राकेश रंजन ने इस अवसर पर कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार हर तबके के लोगों को मुफ्त में कानूनी सहायता देने के लिए उपलब्ध है। उन्होंने यौन शोषण व पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा वर्तमान समय में समाज में यौन शोषण के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यह सब समाज में अज्ञानता व गलत मानसिक विचारधारा का द्योतक है।         उन्होंने इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होने का संदेश दिया। श्री रंजन ने महिला सशक्तिकरण व घरेलू हिंसा के बारे में भी विस्तार से चर्चा और वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को पुरूषों के समान स्थान प्रदान किए जाने की बात कही। उन्होंने सभी जनों को महिलाओं को सम्मान करने का संदेश दिया। श्री रंजन ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की भी जानकारी दी।          मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अतुल कुमार सिन्हा के अलावे संगीता कुमारी, भाविका सिन्हा, नाजिया खान, निहारिका सिंह आदि न्यायिक पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com