अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जन जागरण शक्ति संगठन ने आयोजित की रैली और सभा

अररिया:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से शुक्रवार को एक रैली और सभा का आयोजन किया गया। रैली बस स्टैंड से चांदनी चौक पर गई जहां वह सभा में तब्दील हो गई। रैली में पितृसत्ता धोखा है, खत्म करो मौका है, आज की नारी कैसी है, फूल नहीं चिंगारी है जैसे नारों से वातावरण गुंजयमान रहा। ज्ञात हो कि ऐसी तारीखें कम ही होती हैं, जिन्हे दुनिया भर में मनाया जाता हो। आठ मार्च ऐसी ही एक तारीख है जो दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका इतिहास महिला मजदूरों के उचित मजदूरी और युद्ध के खिलाफ शांति की मांगों से जुड़ा हुआ है । इस दिन दुनिया भर के प्रगतिशील संगठन महिलाओं के हक और हकूक की बात करते हैं एवं महिला आंदोलन की जीत का जश्न भी मनाते हैं। जन जागरण शक्ति संगठन हर साल महिला दिवस पर शहर में रैली और सभा का आयोजन करता है। इसी कड़ी में सभा को संबोधित करते हुए जन जागरण शक्ति संगठन की सलाहकार कामायनी स्वामी ने कहा कि महिलाओं का आंदोलन बराबरी पाने का प्रयास है।           आज भी महिलाएं दोयम दर्जे की हैसियत रखती हैं। उन्हें मजदूरी भी कम मिलती है उनके काम का सम्मान भी उन्हें नहीं मिलता, जिसकी वह हकदार हैं। इसलिए आज सभी महिलाओं को साथ आकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहिए और अपने हक हुकूक की बात करनी चाहिए। संगठन की युवा कार्यकर्ता डोली ने कहा कि जब देश की महिला पहलवानों को भी न्याय नहीं मिल पाया है। हमें समझ जाना चाहिए कि महिलाओं को कितना लंबा रास्ता तय करना है। महिला पहलवानों का यौन शौषण करने का आरोपी बृज भूषण शरण सिंह अभी भी संसद में बने हुए हैं और बेटी बचाओ का नारा देने वाली पार्टी ने उसको पार्टी से निकाला तक नहीं। आशा यूनियन की किरण झा ने कहा महिलाओं के श्रम का मूल्य जब तक पूरा नहीं मिलता यह संघर्ष जारी रहेगा। सभी महिलाओं को इस संघर्ष को बढ़ाने के लिए एक साथ आना होगा। सभा को तन्मय, सुनील, शिवनारायण, वार्ड पार्षद रंजीत ने भी संबोधित किया। शिवनारायण ने अपने गीतों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सब्यसाची, पवन, सुलोचना, मांडवी, रंजय का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com