मजदूर व फुटकर विक्रेता के प्रखर आवाज कामरेड कृष्णा साह का निधन, वैश्य समाज ने जताया शोक

सहरसा:- नगर निगम अंतर्गत भारतीय नगर वार्ड नंबर 36 निवासी रिक्शा, ठेला, मजदूर के साथ फुटकर विक्रेता के प्रखर आवाज कामरेड कृष्णा साह का निधन शनिवार को हो गया। निधन की सूचना मिलते ही वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह, प्रवक्ता राजीव रंजन साह, नाई संघ के सचिव शिवशंकर ठाकुर उनके आवास पर जाकर प्रार्थिव शरीर का दर्शन कर शोक-संतप्त परिजनों से मिल अपनी संवेदना व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बांधते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृष्णा साह के निधन से एक सघर्ष का युग समाप्त हो गया है। वे दबे कुचले के आवाज थे।                                           सादा जीवन जीने वाले कृष्णा बाबू के निधन से फुटकर विक्रेता, रिक्सा, ठेला व मजदूरों की लड़ाई व सघर्ष में रिक्तियां आएगी। वैश्य समाज के प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कृष्णा बाबू के दोनो पुत्र विजय कुमार, श्रवण कुमार को ढांढस बांधते हुए कहा कि पिताजी का जाना निश्चित ही संसार की सबसे बड़ी क्षति होती है पिता का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता हैजिसकी भरपाई असंभव है। निधन पर वैश्य समाज के महासचिव संजय कुमार, युवा अध्यक्ष अजीत कुमार अजय, शशिभुषण गांधी, मुरली ठाकुर, अमरनाथ गुप्ता, उमेश साह, चन्द्रशेखर साह, पृथ्वी साह, लक्ष्मण साह, बिरजू साह, बंसत साह, संजय कुमार साह, दीपक साह, योगेन्द्र मिस्त्री, रामखेलावन मिस्त्री ने प्रार्थिव शरीर का दर्शन कर शोक संवेदना प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com