समर्थ नारी समर्थ भारत राष्ट्र एवं राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं:-माया श्रीवास्तव

पटना:-समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने संगठन के स्थापना दिवस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन पटना के न्यू पुनईचक में एसआर इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स कार्यालय में पुष्पा पाठक के अध्यक्षता सुनैना सिंह के संचालन में संपन्न हुआ।           स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने उपस्थित माहिलाओ को संबोधित करते हुए कही कि सरकार संगठन राष्ट्र एवं राज्य में विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाए अगर चाह ले तो अपने हुनर के माध्यम से राष्ट्र और राज्य की आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर इतिहास रच सकती है। केंद्र व राज्यों की सरकार आज महिलाओ को आगे बढ़ाने के जिस तरह आज संसाधन उपलब्ध करा रही है अगर महिलाएं उसे प्रप्त कर आगे बढ़े तो अपना राष्ट्र को विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंचने में आधिक समय नही लगेगा।           श्रीमती श्रीवास्तव ने इस मौके पर महिलाओ को आगे बढ़ाने में लगी महिलाओ को सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्मानित महिला शिक्षक सुधा सिन्हा ने कहा कि माया श्रीवास्तव द्वारा आज सिलाई, कटाई, आचार बनाने की, मधूबनी पेंटिंग, मिथिला पेंटिंग, मेहंदी प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में की जा रही कार्य की जितनी भी तारीफ की जाय वो कम होगी। हम महिला को भी अपने- अपने क्षेत्रों में माया जी के तरह महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए जूट जाने की जरुरत है। धन्यवाद ज्ञापन अनीता मिश्रा ने की और होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिलाओं ने आपस मे रंग, गुलाल और फूल की होली खेल कर और गीत गाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती श्रीवास्तव ने होली को आपसी एकता का मिसाल बताते हुए रंग गुलाल का महान पर्व बताया।           इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव के साथ अनिता सिन्हा, नीलू शर्मा, नवनीत सिन्हा, सीमा वर्मा, बबीता गुप्ता, संजू देवी, इंदु चौरसिया, डॉ. पूनम शरण, निभा सिन्हा, सुधा सिन्हा, रीना श्रीवास्तव, वीना मलिक, स्वेता वर्मा, प्रिया, चांदनी, इंदु देवी, रिंकु देवी,-अनिता मिश्रा, गीता देवी, संगीता तिवारी, संगीता दुवे, राखी सिंह, निधि कुमारी, वीना वर्मा, किरण ठाकुर, पूजा ठाकुर, रूपम पाठक, मिनी वर्मा, प्रतिमा सिन्हा, सुमन कुमारी, संगीता गिरी सहित कई महिलाओं को पिला अंग वस्त्र और मेमोंटो को देकर एसआर इंजी.एंड कंसलटेंट के डायरेक्टर भीष्म नारायण के द्वारा सम्मानित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com