विशेष कैंप का किया गया आयोजन

सहरसा:-विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में आम नागरिकों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारूप निर्वाचक सूची में दावा आपत्ति हेतु जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।           यह कैंप सभी प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय तथा शहरी निकाय कार्यालय (यथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यालय), नगर परिषद, नगर पंचायत के कार्यालय में किया गया है। यह कैंप दिनांक 02. 08.2025 दिनांक 01.09.2025 तक के लिए लगाया गया है। इसी क्रम में दिनांक 02. 08.2025 को जिला स्तर पर भी अतिरिक्त विशेष कैंप की व्यवस्था आम नागरिकों के सहयोग हेतु किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम किसी कारण वश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वैसे नागरिक स्वंय प्रारूप-6, घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज देकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते है। निर्वाचक अपने नाम के स्थानांनतरण/शांशोधन हेतु स्वंय प्रारूप-8 एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ समर्पित कर सकते है। इस कैंप के द्वारा आम नागरिकों को संबंधित BLO के बारे में जानकारियाँ दी जाऐगी ताकि ऐसे दिव्यांग एवं वृद्धजन जिन्हें विशेष कैंप में पहुंचने में कठिनाई है, संबंधित BLO उनके घर-घर जाकर निहित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इस विशेष कैंप का उद्घघाटन श्री दीपेश कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- जिला पदाधिकारी, सहरसा के द्वारा किया गया।          इस मौके पर वैभव कुमार, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांगसह निदेशक, डीआरडीए, सहरसा, एलएन अरबिंद डीन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहरसा, अरूण कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सहरसा तथा भारी संख्या में समाहरणालय के कर्मी एवं स्वीप कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com