देश में सीएए लागू होने के बाद डॉ.स्मृति ने की टिपण्णी

जमुई:-केंद्र सरकार ने सोमवार की देर शाम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूरे देश में यह कानून लागू हो गया। अधिनियम के अवतरित होने के बाद अब राजनीतिक टिप्पणियां भी आने लगी हैं। इसी क्रम में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. स्मृति पासवान ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हृदयतल से आभार जताया है। डॉ. पासवान ने केंद्र सरकार के द्वारा आज देर शाम नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किए जाने काे ऐतिहासिक फैसला बताया है।                                 उन्होंने अपने टिपण्णी में कहा कि पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान , बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का सम्मानजनक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय के लिए परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति मैं विनयावनत हूं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा वो किया। मोदी और शाह ठोस निर्णय लिए जाने के लिए ही जाने जाते हैं। हमें राजनेता द्वय के कुशल नेतृत्व में पूर्ण आस्था है। भारत माता के दोनों सपूत युग- युगांतर तक राष्ट्र की सेवा करें यही मेरी अदृश्य शक्ति से कामना है। अंकित करने वाली बात है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पूरे देश में कानून का रूप ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को देर शाम में सीएए के नियमों को लेकर अधिसूचना जारी किया।लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम से संबंधित नियमों की अधिसूचना जारी किया जाना केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com