महिला संवाद: 30,000 से अधिक आकांक्षाएं दर्ज, सहरसा में संवाद कार्यक्रम जारी

सहरसा:-जिले के सभी 10 प्रखंडों में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार की एक अनूठी पहल है, जो ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देश में जीविका द्वारा संचालित हो रहा है।            इस कार्यक्रम में जिले के गांवों और समाज में बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं न केवल अपनी बात सरकार तक पहुंचा रही हैं, बल्कि अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को भी साझा कर रही हैं। सरकार को जहां अपनी योजनाओं की उपलब्धियों का आकलन करने का अवसर मिल रहा है, वहीं अब तक रह गई कमियों को दूर करने के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं का सीधा फीडबैक भी मिल रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से लगातार चल रहा है और अब तक जिले के 1151 ग्राम संगठनों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इन आयोजनों में कुल 2,87,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है। इस दौरान महिलाओं की ओर से 30,000 से अधिक आकांक्षाएं प्राप्त हुई हैं, जिन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किया गया है।            यह आंकड़ा न केवल महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि समाज में बदलाव की एक मजबूत नींव का संकेत भी है। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका के 24 ग्राम संगठनों में बुधवार को आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है उन महिलाओं को, जो अब तक समूह से नहीं जुड़ी थीं, समूह का हिस्सा बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी आकांक्षाओं को समझना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। मालूम हो कि यह कार्यक्रम जून के मध्य तक जारी रहेगा। जीविका सहरसा के कुल 1468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।            महिला संवाद न केवल महिलाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बना है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक नई दिशा भी प्रदान कर रहा है। यह पहल महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com