संत रविदास महोत्सव का आयुक्त व जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

सहरसा:- स्थानीय स्टेडियम मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उल्लासपूर्ण वातावरण में संत रविदास महोत्सव का आयोजन किया गया।           आयुक्त कोशी प्रमंडल नीलम चौधरी, जिलाधिकारी वैभव चौधरी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीलम चौधरी, आयुक्त कोशी प्रमंडल ने उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की संत रविदास द्वारा सामाजिक चेतना हेतु किए गए कार्य एवं उनके द्वारा समाज के भलाई के लिए स्थापित सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार अनुकरणीय है।           उन्होंने नगर निगम को जिलांतर्गत संत रविदास मंदिर (हॉस्पिटल मोड़ के समीप) में वर्षा के दौरान परिलक्षित जल जमाव के यथोचित निदान हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला के समृद्ध कला संस्कृति की भी सराहना करते हुए कहा की यह उनका सौभाग्य है की उन्हें ऐसे प्रमंडल में कार्य करने का अवसर मिला है जो कला संस्कृति के क्षेत्र में अत्यंत समृद्ध है।    जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की संत रविदास के सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान सदैव स्मरणीय एवं अनुकरण योग्य है। उन्होंने संत रविदास द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु किए गए कार्य एवं स्थापित आदर्श से सीख लेने का आह्वाहन किया। प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने जिलांतर्गत सभी मतदाताओं से आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन:2024 के अवसर मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।    आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर रविदास समाज से संबंधित जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी व्यक्ति यथा महेश्वरी राम, बिनो दास, महेंद्र राम, आनंदी राम, हरिनारायण राम, अनिल राम,  बिंदेश्वरी राम, अमीर राम, संतोष राम, चंदेश्वरी राम, जनार्दन राम, लखन राम, उपेन्द्र राम, कामेश्वर राम को अंगवस्त्र, पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।         कार्यक्रम में महापौर बैन प्रिया, अपर समाहर्ता ज्योति कुमार, अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर प्रदीप कुमार झा, उप निदेशक जन संपर्क सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम से पूर्व आयुक्त कोशी प्रमंडल, जिलाधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा हॉस्पिटल मोड़ के समीप संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com