समाजसेवी सोना देवी के निधन पर वैश्य समाज ने जताया शोक

सहरसा:- नगर के गांधी पथ निवासी स्व.रामोतार साह की 90 वर्षीय पत्नी सोना देवी व परमेश्वर साह व रामचंद्र साह जी के पूज्य माताजी के निधन शनिवार को शाम मे हो गई। वैश्य समाज एवं स्थानीय गांधी पथ मुहल्ला के लोगो ने गांधी पथ स्थित आवास पर जाकर प्रार्थिव शरीर का दर्शन कर शोक-संतप्त परिजनों से मिल अपनी संवेदना व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक प्रकट करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि माँ का जाना निश्चित ही संसार की सबसे बड़ी क्षति होती है। माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है जिसकी भरपाई असंभव है। वैश्य समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव, प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार में किसी का निधन उस पूरे परिवार के लिए एक कभी न भूलने वाला दुख दे जाता है।           लोगों के ढांढस, उनके सांत्वना और संवेदनाएं उस दुख को कम नहीं कर पाते। लेकिन सभी का यह सामाजिक दायित्व है कि लोगों के दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहें उनकी जरूरतों का ख्याल रखें। यही मानवता का धर्म है और यही सामाजिक समर्पण। शोक प्रकट करने वालो में पूर्व वार्ड पार्षद चन्द्रगुप्त, प्रार्षद प्रतिनिधि विजय दास, बिनो साह, चन्दा साह, लाठी साह, बम साह, किशोर साह, राजकिशोर साह, राजकुमार साह, गोविंद साह, रतन दास, सुशील साह, रामकृष्ण साह, गणेशी साह, बाल्मिकी चौधरी, निरंजन दास, राजाराम साह, ई.उपेन्द्र साह, कार्तिक गुप्ता, विजय साह, आनंदी साह, अमोल साह ने शोकाकुल परिजन से भेंटकर अपनी सवेंदना प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com