जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

जमुई:-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बीते 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को नए कीर्तिमान के साथ सफल बनाने के लिए न्यायिक पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।            जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय सहयोग देने के लिए संबंधित विभागों को तथा नोटिस तामिला में शीघ्रता दिखाने के लिए जमुई जिले के विभिन्न थानाध्यक्षों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाने की बात कही।            सम्मान ग्रहण करने वाले न्यायिक पदाधिकारियों में सत्यम जी, प्रणव कुमार, संगीता कुमारी एवं भाविका सिंहा के नाम शामिल है वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मुकेश रंजन को भी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में असीम सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।            जिला जज ने कहा कि 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने जमुई में सफलता की नए इतिहास का लेखन किया है। आपसी मिल्लत से कुल 2216 प्रकरणों को सुलझाने में सहयोग किया जो एक नया कीर्तिमान है। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य के लिए न्यायिक पदाधिकारियों के साथ कर्मियों की जमकर तारीफ की और उन्हें बातिन से मुबारकबाद दिया।            जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन समेत अधिकांश न्यायिक पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। सबों ने सम्मान समारोह को गरिमा प्रदान किया और इसे यादगार बनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com