केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73 वां जन्मदिवस

सहरसा:-शुक्रवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक देव रिसोर्ट गंगजला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी समेत जिला के सभी वरीय एवं कनीय पार्टी पदाधिकारी मौजूद हुए। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 73 वां जन्मदिवस पर कैक काटकर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं से की गई।                         इस अवसर पर उपस्थित सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 73 वां बसंत में भी निःस्वार्थ रूप से जनमानस की सेवा में लगे हुए हैं। बिहार में मुख्यमंत्री के सेवाभाव का यदि इतिहास गढ़ा जायेगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आगे रहेगा जो बिना जाति, धर्म के हर एक के लिए न्याय के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। आज तो कुछ लोग बिना सेवा के ही मेवा पाना चाहते हैं लेकिन नीतीश कुमार के लिए सेवा ही धर्म है। जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अतिपिछड़ा समाज के लिए प्रेरणा के श्रोत है, वे जो संकल्प लेते हैं कर के दिखाते हैं। उन्ही के संकल्प से आज पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनुसूचित वर्ग के लोग मुखिया, प्रमुख आदि जनप्रतिनिधि बनकर राज काज में भागीदार हो रहे हैं। आज जो लोग कह रहे हैं कि जदयू और नीतीश कुमार कुछ दिन बाद समाप्त हो जायेगी वैसे लोग अपने गिरेबान में झांके।अतिपिछड़ा समाज के लोग स्वस्थ मानसिकता के साथ मजबूती से नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र देव ने कहा कि भले ही प्रकोष्ठ अतिपिछड़ा है लेकिन इसमें काम करने वाले सभी उच्च विचार के है और नीतीश कुमार के विजन से ओत प्रोत है।          जिला प्रभारी जीवनेश्वर साह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लिए वरदान हैं। न्याय के साथ सब के लिए काम करना उनकी नियति है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, राजकुमार साह, आनंदी मेहता, नरनाथ मंडल, हरदेव मुखिया, संजय विश्वास, राकेश कुमार मंडल, सुशील कुमार यादव, पिंकू मंडल, हरी शंकर सिंह, अर्जुन ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, टुनटुन शर्मा, दिलीप साह, शेर अफगान मिर्जा, संजय मिस्त्री, उपेंद्र राय, भरत राय, कमल नारायण गुप्ता, मोहिउद्दीन राईन, प्रह्लाद रमन, विनय यादव, महेंद्र राय, मिथलेश साह, चंद्रदीप राय, कैलाश साह, मोहन दास, आकाश कुमार, सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, अंजली जायसवाल, अनिल चौधरी, अमर यादव, गौरव बंटी, रंजीत कुमार बबलू, मानवेंद्र ठाकुर, हरिनारायण यादव, मुकेश शर्मा, संजीत कुमार, संत कुमार, मस्तान मंडल, रंजन प्रसाद, विद्यानंद कुमार सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com