मंत्री बनने पर नीरज बबलू का हुआ भव्य स्वागत

सहरसा:-प्रदेश के भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद गुरुवार को नीरज कुमार बबलू का सहरसा में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यलय में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।           इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महापौर बैन प्रिया, जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, भगवान झा, श्रीकृष्ण झा, रितेश रंजन, जिला मीडिया प्रभारी मन्नू रिस्की, जिला मंत्री पंकज पाठक, मनोज कुमार यादव, मुकेश मानस, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती झा, जिला मंत्री पूजा सिंह राठौड़, सीमा झा, रिंकी देवी सोनवर्षा नगर परिषद के चैयरमैन मनीष कुमार, मण्डल अध्यक्ष बैजनाथ सहनी, अमित सिंह, कृष्ण साह मौजूद थे।          लोक स्वास्थ्य अभियंत्र मंत्री बनने के बाद पार्टी कार्यालय में प्रवेश करने के बाद मंत्री नीरज कुमार बबलू का जोरदार स्वागत किया गया। गाजे-बाजे आदि के साथ पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने मंत्री नीरज कुमार बबलू को फूल मालाओं से लाद दिया। लोगों के स्वागत से अभिभूत मंत्री ने कहा कि जनता ने जो अपार प्यार-दुलार व समर्थन दिया है उस कर्ज को विकास के माध्यम से उतारा जाएगा।          विकास के मायने में कहीं से भी अछूता नहीं रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों के स्वागत करने की उमड़ी भीड़ की वजह से तय कार्यक्रम से काफी विलंब हो गया। रास्ते भर में स्वागत करने वालों की वजह से नगर तक पहुंचने में शाम हो गई।           इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों का कारवां लगा रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com