होली का पर्व जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए:-डीएम

जमुई:- जिला में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। यहां के बड़े अधिकारियों एवं प्रमुख लोगों ने निवासियों को होली की शुभकामना दी है। जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने जिलावासियों को होली की शुभकामना दी है।                                          उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली उमंग और उत्साह का पर्व है। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे। उन्होंने रंगों के त्योहार होली को उल्लासमय माहौल में मनाए जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि होली हमारे लिए अपने यादों को फिर से जीवंत करने के साथ वसंत के आगमन का स्वागत करने का एक पावन अवसर है।                         यह जीवन के उत्सव का प्रतीक है। होली का रंग हमारे जीवन को खुशी, आशा और सद्भाव से भर दे, यही मेरी कामना है। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने जिलावासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।                मैं कामना करता हूं कि रंगों का यह पावन उत्सव सभी के जीवन को आपसी स्नेह, समरसता व सद्भावना से परिपूर्ण करे। जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने कहा कि होली आनंद, उत्साह, मिठास, बंधुत्व और बराबरी का महापर्व है। मतभेदों को भुलाकर खुशी के रंग से सराबोर होने का त्योहार है। यह उत्सव न केवल हिंदुओं के जीवन में बल्कि सभी लोगों के जिंदगी में शांति, समृद्धि और खुशी लाए। होली का पर्व मनाने वाले सभी स्वजनों को अशेष शुभकामना।                                एडीएम सुभाष चंद्र मंडल, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक सूरज कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव अमित कुमार, पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, पूर्व महासचिव विपिन कुमार सिन्हा, विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी, डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव आदि ने भी जिलावासियों को रंगों का महापर्व होली की शुभकामना दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com