लंबे अंतराल बाद चिराग पासवान के लिए खुला मुख्यमंत्री निवास का दरवाजा

जमुई:-लोकसभा चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। नामांकन का दौर जारी है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एनडीए के बड़े नेताओं के मिलने का दौर भी जारी है। गिरिराज सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा और रामकृपाल यादव के बाद गुरुवार को लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई है। इस मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सियासी जंग के लिए शुभकामनाएं दी है। वहीं चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बिहार बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद रहे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ-साथ नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी साथ थे।           वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के बेहद करीबी संजय झा भी इस मुलाकात के गवाह बने। गौरतलब है कि लंबे अंतराल के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान की मुलाकात हुई है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों की बीच की खटास अधिक बढ़ गयी थी। चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की बातें करते हुए नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की थी और जेडीयू प्रत्याशियों के खिलाफ खुद की पार्टी के कैंडिडेट खड़े कर दिए थे, जिसका अधिक खामियाजा नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को उठाना पड़ा था। साल 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही दोनों नेताओं के बीच खटास अधिक बढ़ गयी थी। लेकिन अब लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों फिर एक साथ एक ही गठबंधन में हैं। लिहाजा लंबे अंतराल के बाद दोनों की मुलाकात काफी सुखद बताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com