महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, महागठबंधन के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

डेस्क:-लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में भी बात फाइनल हो चुकी है। शुक्रवार को सीट बंटवारे का एलान कर दिया गया। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सीट का नामित एलान किया गया।                   कांग्रेस को 09 सीट मिली है। महागठबंधन में शामिल वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय और माकपा को एक सीट खगड़िया दिए जाने पर सहमति बनी जबकि भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा और काराकाट दिए जाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। बिहार में कांग्रेस जिन 09 सीटों पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएगी उसमें कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पटना साहिब, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सासाराम, समस्तीपुर और महाराजगंज लोकसभा सीट शामिल है। वहीं बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली राजद 26 लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में काबू दिखाएगी। राजद इस दफे गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, बांका, जमुई, बाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी।                        राजद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महागठबंधन में सीटों का तालमेल किए जाने का ऐलान किया। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत वाम दलों के शीर्ष नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com