पत्नी के खोज में दर-दर भटक रहे पति, गुमशुदगी को लेकर थानाध्यक्ष को दिया आवेदन

सहरसा:- सत्यम नगर पशुपालन कॉलोनी वार्ड नं 02/12 निवासी महेन्द्र दास पिता स्व. प्रेम दास पत्नी के खोज में दर-दर भटक रहे है। उन्होंने पत्नी के गुमशुदगी को लेकर सदर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में महेन्द्र दास ने कहा कि मेरी पत्नी गायत्री देवी मानसिक रोगी है। जिसका कई वर्षों से ईलाज चल रहा है। मेरी पत्नी गायत्री देवी 20 मार्च को अपने ससुराल पशुपालन कॉलोनी से अपने मायके सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखर पंचायत के बगरौली ग्राम वार्ड नं 5 गई।                          30 मार्च को अपने मायके से ससुराल पशुपालन कॉलोनी के लिए निकल गई। लेकिन 5 अप्रैल तक अपने ससुराल नही पहुची है। सभी जगह अपने स्तर से खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से अपनी पत्नी गायत्री देवी के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। इधर गायत्री देवी के लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com