ऑटो पेड़ से टकराया, पति-पत्नी की मौत, बेटा सहित 3 हुआ जख्मी, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया वाहन

सहरसा:- शुक्रवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर कृषि फार्म के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया।           दोनों मृतक में एक का नाम मोहम्मद मुस्लिम था। दूसरे मृतक का नाम जुबैदा खातून था। दोनों बुजुर्ग दंपती थे। तीन जख्मी में एक का नाम मोहम्मद इब्राहिम जो मृतक जुबैदा का बेटा है। दूसरे जख्मी का नाम रशीदा खातून, तीसरे जख्मी का नाम इफ्तिखार है। सभी नवहट्टा प्रखंड से ऑटो से सहरसा इलाज कराने आ रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ये सभी यात्री हादसा का शिकार हो गए। ये सभी लोग नवहट्टा थाना क्षेत्र वार्ड नं-3 का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी के परिजन ने बताया कि हम लोग नवहट्टा के इस्लामपुर से सीएनजी से सदर अस्पताल आ रहे थे। उसी दौरान सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर अगवानपुर कृषि फार्म के पास पलट गई, जिसमें दो की मौत हो गयी है और चार जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलोग बिहरा थाना क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। जानकारी मिली कि अगवानपुर सिसई के पास एक्सीडेंट हुआ है, जो सदर थाना क्षेत्र में है।          फिर भी हमलोग नजदीक में ही थे तो मौके पर पहुंच गए। दो लोगों की मौत हो चुकी थी और चार लोग जख्मी था। उसके बाद हमलोग चारो जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया और एम्बुलेंस को बुलाकर दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com