22 वीं पुण्यतिथि पर याद की गई लाखो देवी

जमुई:-लाखो देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नासरिचक, नुमर के परिसर में 22 वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन कर महामना, प्रबुद्धजन, आम नागरिक एवं विद्यालय परिवार ने जानी-मानी समाजसेविका सह धर्मपरायण महिला लाखो देवी को नमन किया और उन्हें अशेष भावांजलि अर्पित की।          जमुई जिला के शख्सियत सह प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दिवंगत लाखो देवी के सुपुत्र भुवनेश्वर प्रसाद यादव उर्फ “मुखिया जी” ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि वे देवी तुल्य के साथ मानवता की पर्याय थीं। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदलने में कारगर भूमिका निभाई। लोग जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। लाखो देवी की पुण्य तिथि पर मैं उन्हें बारंबार चरणस्पर्श करता हूं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने परम पूज्यनीय माता स्वरूप लाखो देवी को नमन करते हुए कहा कि वे महान समाजसेवी, उदार व विशाल हृदय वाला इंसान और दूरदर्शी मानव थीं। उन्होंने अपनी निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है।             वे विरले मानव थी जिन्होंने समाज के हर वर्ग का स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शिक्षाविद अशोक कुमार राय, मदन प्रसाद सिंह, भुवनेश्वर यादव आदि ने भी पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित किया और परम श्रद्धेय माता लाखो देवी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिवंगत लाखो देवी के सुपुत्र भोला यादव, पौत्र मनोज कुमार, डॉ. सनोज राज, अनोज कुमार, समाजसेवी शैलेंद्र कुमार यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र पासवान, राजेंद्र यादव, प्राचार्य नरेश यादव, शिक्षक सुनील पांडे, सुरेंद्र सिंह, शशिभूषण पांडे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों ने माता लाखो देवी को नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह के दूसरे सत्र में संगीतकार मंजीत कुमार की देखरेख में रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद गुरु वंदना, स्वागत गान, मटक मटक चलूंगी…., राम जी से पूछे अवधपुर की नारी….., बावन गज का दामन……, राम आएंगे …., लाल गुलाबी फूल…. आदि गीत की प्रस्तुति ने जहां दर्शकों को हिलने-डुलने का अवसर नहीं दिया वहीं बलिहार राघव जी ….., आज मिथिला नगरिया…. जैसे गीत ने उन्हें धर्म के सागर में गोते लगाने के लिए मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिए उपस्थित जनों का मन मोह लिया। म्यूजिशियन टीम का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा।          राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने शायराना अंदाज में सम्पूर्ण समारोह का मंच संचालन किया और खूब तालियां बटोरी। शख्सियत भुवनेश्वर प्रसाद यादव ने डॉ. निरंजन कुमार और संगीतकार मंजीत कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खुले मंच से पुरस्कृत किया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com