पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, अवैध हथियार के साथ पांच बदमाश को किया गिरफ्तार

सहरसा:-पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने कई निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।          एसपी हिमांशु ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनियां गांव निवासी महबूब आलम के घर में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महबूब आलम के घर पर छापेमारी की।           छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 अवैध देसी हथियार और 152 गोली के साथ हथियार निर्माण में इस्तेमाल गोने वाले उपकरणों को बराममद किया है। एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त महबूब आलम अपने दो बेटों काशिफ राजा और अली राजा के साथ अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ सिमरी बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने एक अवैध देसी कारबाईन और चार गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि इसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया है।           इसके पास से पुलिस ने 12 गोली बरामद किया है। सभी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com