व्यय प्रेक्षक ने मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण

सहरसा:-13-मधेपुरा संसदीय क्षेत्र हेतु व्यय प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त अम्बरीश मिश्रा ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 निमित संचालित मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया।निरीक्षण क्रम में व्यय प्रेक्षक द्वारा उक्त वर्णित कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया एवं कोषांग से संबंधित निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।           नोडल पदाधिकारी, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग ने किए जा रहे कार्यों के संबंध में बताया की एमसीएमसी कोषांग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया का सतत अवलोकन किया जा रहा है। पेड न्यूज पर निरंतर रखी जा रही है। नोडल पदाधिकारी द्वारा उक्त अवसर पर जानकारी दी गई की निर्देश के अनुरूप प्रचार प्रसार हेतु पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है अभी तक इस हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मीडिया कोषांग द्वारा सभी प्रकाशित, प्रसारित समाचार का समुचित संधारण किया जा रहा है। निरीक्षण क्रम में नोडल पदाधिकारी निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com