17 अप्रैल बुधवार को होगा रामनवमी का पर्व:-ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा

सहरसा:-ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि
17 अप्रैल 2024 को महानवमीव्रत, रामनवमी, त्रिशूलिनी पूजा इत्यादि मनाया जाएगा। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है। हिंदू धर्म में रामनवमी के पर्व का विशेष महत्व है इस वर्ष अयोध्‍या में राम मंदिर बन जाने के बाद रामनवमी और भी खास होगी लोगों के मन में रामनवमी को लेकर उत्‍सुकता और बढ़ गई है। मान्यता है कि अयोध्‍या के राम मंदिर में रामलला त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का जन्‍म हुआ था। इस साल राम नवमी पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है, इस शुभ योग के कारण धन, व्यापार, नौकरी और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।                           श्रीराम और बजरंगबली की कृपा बरसेगी, वही 18 अप्रैल को देवीविसर्जन, नीलकंठदर्शन एवं जयंती धारण किया जायेगा।

!!!ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !!
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्!!!
————————-
प्रभु श्रीराम के इस मंत्र को अपनी सुविधानुसार अवश्य जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र को जपने से बहुत सी बाधाएं दूर होती हैं इससे आपको श्रीराम की कृपा मिलती है और आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com