कॉन्ट्रैक्टर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर कर्मियों के साथ की मारपीट, 8 करोड़ की लागत से पुल का हो रहा निर्माण

सहरसा:- बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सकड़ा पहाड़पुर के पास उच्च स्तरीय पुल निर्माण स्थल है। यहां नाबार्ड से 8 करोड़ 7 लाख 42 हजार के लागत से पुल का निर्माण होना है। इसके लिए विधिवत कार्य प्रारंभ भी किया गया। वहां गुरुवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य एजेंसी के कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिस्टल सटाकर धमकी देते हुए 10 लाख की रंगदारी सुबह तक पहुंचाने के लिए बोला। नहीं तो काम बंद करने की धमकी देकर फरार हो गया। तत्काल कर्मियों ने इसकी सूचना संवेदक को दी। संवेदक द्वारा सभी घायलों को बख्तियारपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।           घटना के मामले में पीड़ित जेसीबी चालक अजय यादव ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। पिस्टल के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाथ पीछे बांधकर पिस्टल के बट से पहले बेरहमी से हम सभी की पिटाई की। इसमें एक मुंशी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके अलावा एक अन्य कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर कान को घायल कर दिया। इसके अलावा कार्यस्थल से सभी का मोबाइल और रुपए के अलावा जेसीबी क्षतिग्रस्त करते हुए कीमती छड़ सहित लाखों की क्षति पहुंचाया। घटना की सूचना मोबाइल से संवेदक को देने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं निर्माण करा रहे ठेकेदार मुकेश कुमार झा कि माने तो यह नाबार्ड योजना के तहत पुल 8 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। घटना की जानकारी मेरे मुंशी पंकज कुमार मिश्रा द्वारा दी गई। जो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मुंह ढक करके हमलोगों को मारपीट किया। दो पोकलेन ऑपरेटर को एक मुंशी को बहुत पीटा है। मोबाइल भी छिन्न लिया है। थाने में आवेदन दिए हुए हैं। इसके बाद थाना को भी फोन लगाया। सुबह में अपने साइड पर आए हैं, तो जख्मी मुंसी को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल भेजे है। तकरीबन लाखों की क्षति हुआ है। साथ ही साथ असामाजिक तत्वों द्वारा 10 लाख की रंगदारी भी मांगी गई है। घटना के संबंध में बलवा ओपी थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा ठेकेदार कर्मी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। 10 लाख की रंगदारी की बात सामने आई है। आवेदन प्राप्त है, जांच कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com