लोकसभा चुनाव में पहचान के साथ किन्नर करेंगे मतदान

जमुई:-देश की जनता में हमारी पहचान थी लेकिन जनतंत्र उस पहचान पर राजी नहीं था। हाल के दिनों में जनतंत्र ने भी अपनी पहचान के साथ किन्नरों को मतदान का अधिकार दे दिया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब किन्नर भी पहचान के साथ मतदान करने लगे हैं। भारत चुनाव आयोग ने महिला, पुरुष के साथ ” ट्रांस जेंडर ” नाम से एक नया वर्ग बनाया है। इसमें सिर्फ किन्नरों को शामिल किया गया है। जिले के 40 किन्नरों के साथ 40 जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) के लिए कुल 51 थर्ड जेंडर को मतदाता सूची में इसी वर्ग में रखा गया है। अभी तक किन्नरों के सामने ” जेंडर ” की समस्या थी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या मतदाता पहचान पत्र बनवाने से पहले उन्हें खुद को महिला या पुरुष बताना पड़ता था। फार्म में उनकी तरफ से जो भरा जाता था , चुनाव आयोग उन्हें उसी वर्ग में शामिल कर देता था। इससे किन्नरों का वोट किसे मिला या जिले में कितने किन्नर मतदाता हैं इसकी जानकारी नहीं हो पाती थी। बीते कई सालों से चुनाव आयोग मतदाता सूची को ऑन लाइन करने में जुटा है। इसके लिए सभी मतदाताओं की डिटेल को ऑन लाइन किया जा रहा है। इसी दौरान किन्नरों की भी अलग सूची बनाई जा रही है। भारत चुनाव आयोग ने महिला और पुरुष वर्ग के अलावे ” ट्रांस जेंडर ” वर्ग बनाया है।           किन्नरों को अब वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने में भी आसानी होगी क्योंकि उन्हें नाम के साथ जेंडर में ” ट्रांस जेंडर ” डालना होता है। अब मतदान के बाद यह भी स्पष्ट हो पाएगा कि समाज से कटे इस वर्ग पर देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिति क्या प्रभाव डालती है। नेता और राजनीतिक दल इन्हें कितना वजन देते हैं। उधर एक किन्नर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि हमें अपनी पहचान मिलने से बेहद संतुष्टि है। जो हम नहीं थे पहले हमें उस वर्ग में शामिल कर दिया जाता था। कई बार तो यह दिक्कत आती थी कि किस वर्ग में खुद को शामिल किया जाए। चुनाव आयोग ने हमारे लिए नया वर्ग बनाकर हमारे सम्मान को बढ़ाया है। हम भारत निर्वाचन आयोग का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जमुई जिला अंतर्गत 240 सिकंदरा (अजा) विधानसभा क्षेत्र में ट्रांस जेंडर के कुल 12 मतदाता हैं। इसी प्रकार 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र में 04 , 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र में 10 तथा 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या 14 है। उन्होंने जमुई जिला में ट्रांस जेंडर वोटरों की कुल संख्या 40 अंकित किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि 40 जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) के अंतर्गत 164 तारापुर विधानसभा क्षेत्र में ट्रांस जेंडर वोटर की संख्या 10 है जबकि 169 शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या महज 01 पर सिमट कर रह गई है। श्री कुमार ने 40 जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) में ट्रांस जेंडर वोटर की संख्या 51 अंकित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की जड़ों को मजबूत करने का इन्हें भी बराबरी का अधिकार प्राप्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com