जिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रखंडवार की समीक्षा

सहरसा:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में वीडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम आयोजित बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 निमित की गयी तैयारियों के संबंध में प्रखंडवार समीक्षा की गई।          जिला अन्तर्गत तृतीय चरण दिनांक 07.05.2024 मतदान दिवस के अवसर पर अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संचालित मतदाता जागरूकता हेतु किये जा रहे कार्यो के समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया की मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन लक्ष्य केन्द्रित हो, अधिकाधिक मतदाताओं को मताधिकार के उपयोग हेतु प्रेरित करें। इस हेतु ठोस कार्य योजना के आधार कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया कि मतदाता जागरूकता अभियान संचालन क्रम में भौगोलिक क्षेत्र अन्तर्गत घर-घर भम्रण कर मतदाताओं को वार्तालाप के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्ण भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाय उनको निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के सुविधा हेतु की गयी व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी दी जाय। ताकि मतदान दिवस के अवसर पर अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकें। सभी प्रख्ंड विकास पदाधिकारियों प्रखंड अन्तर्गत दूर दराज क्षेत्रों लोअर भीटीआर से संबंधित क्षेत्रों, महादलित टोलो में मतदान से पूर्व तक नियमित रूप से प्रभावशाली मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निदेशित किया गया है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में यथा संभव जीविका का भी सहयोग लेने का निदेश दिया गया है। ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार मतदान केन्द्रों पर AMF अन्तर्गत पुरूष महिला हेतु अलग अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विद्युत, रैम्प, एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हीलचेयर/हेल्पडेक्स की भी व्यवस्था की गई है। गर्मी से राहत हेतु लगभग अधिकांश मतदान केन्द्रों में उपलब्ध अतिरिक्त कमरों का उपयोग किया जा सकेगा।          जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों निदेश दिया गया कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक उपस्कर, दरी एवं साफ सफाई, नल-जल की व्यवस्था का पर्यवेक्षण पूर्व में ही कर लिया जाय एवं तदनुसार यथोचित कार्रवाई की जाय। मतदान केन्द्रों पर नल जल कार्यशील रहे इसे सुनिश्चित करना अनिवार्य एवं अपेक्षित होगा। यदि नल-जल अकार्यशील तो तत्काल इसकी सूचना PHED को देना सुनिश्चित करेगें ताकि ससमय इसकी मरम्मति की जा सकें। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं/मतदान कर्मियों के सुविधा हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी इस हेतु जिला प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों पर जार युक्त पानी की व्यवस्था भी की जायेगी। इस हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है। समीक्षा के क्रम में यह तथ उभर कर सामने आया कि मतदान दिवस के अवसर मतदान केन्द्रों पर आशा/एएनएम की टैगिग की जा रही है एवं आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल कीट की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी। कुछेक मतदान केन्द्र जहाँ अतिरिक्त कमरे नहीं है, वैेसे मतदान केन्द्रों पर गर्मी से राहत हेतु टेन्ट समियाना की व्यवस्था भी किया जायेगा। बैठक मे प्रख्ंडवार मतदाता पर्ची वितरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। निदेश दिया कि उक्त अति महत्वपूर्ण कार्य को 28.04.2024 तक पूर्ण कर लिया जाय।          सेक्टर मजिस्टेट क्षेत्र भम्रण क्रम में उक्त वितरण कार्य का भौतिक सत्यापन करें। साथ ही साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी भी औचक रूप से इसका सत्यापन करें। कोई योग्य व्यक्ति मतदान पर्ची वितरण से वंचित ना हो इसको सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 निमित अर्द्धसैनिक बलो के आवासन हेतु प्रर्याप्त संख्या में आवासन स्थल चिन्हित किये गये है। समीक्षा के क्रम सभी प्रखंड विकास पदाधिाकरियों को निदेश दिया गया कि मानक के अनुसार आवासन स्थलों में मुलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हो, साफ सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था हो इसका पर्यवेक्षण पूर्व में ही कर लिया जाय। किसी भी प्रकार की कमी होने पाये जाने के स्थिति में संबंधित विभाग से सहयोग लेते हुए तत्काल समाधान हेतु ठोस प्रयास किया जाय। निर्वाचन निमित वाहनों आकलन एवं उपलब्धता समीक्षा क्रम में निदेश दिया गया कि छोटे चार पहिया वाहन एवं ट्रेक्टर की व्यवस्था प्रखंडस्तर पर ही की जायेगी। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभर कर सामने आया कि मतदान कर्मी/संबंध बल को निर्वाचन कार्य निमित उपलब्ध कराये गये वाहनों को ईधन उपलब्ध कराने हेतु रूटचार्ट के अनुसार पेट्रोल पम्प से टैगिंग की गई है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को SST चेकप्वाइट के नियमित निरिक्षण हेतु निदेशित किया गया है। अन्य सभी कोषांगों को निधार्रित कार्यो के सम्यक निर्वहन हेतु निदेशित किया गया है।        बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, वाहन कोषांग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com