श्री कृष्ण की कथा हर जीवों के लिए सफल, यशस्वी एवं खुश बने रहने हेतु अनुकरणीय:-राधा वल्लभ दास

सहरसा:-परम पवित्र लोक कल्याणकारी सर्व जीव हितकारी श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिवस पर परम भागवत जगद्गुरु श्री राधा वल्लभ दास जी महाराज स्वयं भक्तों के मध्य पधारे एवं अपने मुख कमल से श्री कृष्ण जन्म कथा के साथ नवम स्कंध की कथा पर विशेष प्रकाश डाला। श्री सद्गुरुदेव महाराज अपने विशुद्ध कथा एवं लोकहितकारी शास्त्रों के अनुकूल शब्दों हेतु समस्त विद्वानों एवं भक्तों के मध्य प्रशंसित हैं। श्री महाराज जी के मुख कमल से जब श्री कृष्ण जन्म की कथा कही जा रही थी तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वयं दुर्गा मां सरस्वती उनकी जिह्वा से प्रकट हो रही हो। श्री कृष्ण की कथा हर जीवों के लिए सफल, यशस्वी एवं खुश बने रहने हेतु अनुकरणीय है। श्री कृष्ण जन्म ही कारागार में लिये एवं उनके जन्म से पहले उनके हत्या की तैयारी हो चुकी थी। श्री कृष्ण संपूर्ण जीवन संघर्ष करते रहे मगर उन्होंने जो कहा वो कर के दिखाया।          उनकी जीवन सभी मनुष्यों हेतु अनुकरणीय है। श्री कृष्ण सिखाते हैं कि कैसे जीवन के हर उतार चढ़ाव में मुस्कुराते हुए स्थिति को अपने पक्ष में किया जा सकता है। इससे पहले उनके परम प्रिय शिष्य श्री उद्धव दास जी ने श्री राम की आदर्श कथा सुनाया। इसके पश्चात कृष्ण जन्म का उत्सव भव्य तरीक़े से मनाया गया। राधा रानी परिकर लाड़ली अन्विका को पालने में झुलाया गया। संपूर्ण कथा पंडाल में भक्त भक्तिवश नृत्य करने लगे। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सारे व्रज परिकर क्षद्म भेष में पंडाल में उपस्थित हो कर कृष्ण जन्मोत्सव माना रहे हों। आयोजक अरविंद पांडेय, सुशील कुमार पांडेय, राज किरण, सौरभ कुमार टींकु, राहुल, ख़ुशी, दीपक, अक्षित, शंभु जी, ऋषि, मानस, आदि के द्वारा बहुत सारे खिलौने, चॉकलेट आदि लुटाये गये। भव्य समारोह में नगर निगम के मेयर बैन प्रिया पंडाल में पधारी एवं उनका स्वागत पंडित रामकुमार एवं स्वयं व्यास पीठ ने उन्हें सम्मानित किया। श्रीमति नेहा के द्वारा मेयर को प्रसाद एवं चादर से सम्मानित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com