लालू परिवार सिर्फ अपना और अपने परिवार के बारे में सोचता है और हम पुरे बिहार के बारे में सोचते है:-मुख्यमंत्री

सहरसा:- नवहट्टा प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान पर मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया।           इस दौरान मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री रत्नेश सादा, राज्यसभा सांसद संजय झा के अलावा भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन एवं जदयू विधायक गूंजेश्वर साह मौजूद रहे। जहां चिलचिलाती धुप में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण को सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव के पक्ष में लोगो से वोट देने की अपील किया। उन्होंने ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। 2008 की त्रासदी को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा की लालू परिवार सिर्फ अपना और अपने परिवार के बारे में सोचता है और हम पुरे बिहार के बारे में सोचते है, मेरे लिए पुरा बिहार ही परिवार है।           साथ ही उन्होंने कहा की बिहार में चार लाख से अधिक नौकरी दे चुके है और एक लाख लोगो की नौकरी की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए आपलोग एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से चुनाव जीताएं। वहीं उन्होंने सहरसा और मधेपुरा के लोगों को 2008 की त्रासदी की याद दिलाते हुए कहा कि हम हमेशा काम करने में विश्वास करते है और काम करते है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले क्या स्थिति थी अब कितना बदल गया है। अब सड़क, पूल, बिजली के अलावा अन्य कई सुविधाएं हमलोगों ने उपलब्ध करवाया।          हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा कराते है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए कितना काम किये है कब्रिस्तान की घेराबंदी के अलावे कई तरह के काम किये गए है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम में कितना विवाद होता था पर हमारे समय मे अब कुछ नहीं होता है। उन्होंने भीड़ से ही सवाल किया कि कहीं झगड़ा हो रहा है जी, फिर भी हमलोगों की बात नहीं सुनियेगा। उन्हीं लोगों के चक्कर मे चले जायेगा तो आज जो शांति में है फिर झगड़ा करा देगा। उनलोगों का धंधा क्या है। अपने बच्चों को बढ़ाने का काम कर रहे लालू यादव।        उन्होंने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि वो बाल बच्चा को आगे बढ़ाता है। हम ही उसे बना दिए और गड़बड़ करने पर हम हट गए। सात साल बाद जब उसको हटना पड़ा तो बीबी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। बाद में नौ-नौ बच्चा पैदा किया जरा बताइए तो इतना ज्यादा बाल बच्चा पैदा करना चाहिए। इसके बाद एक बेटी को बढ़ा रहा है, बेटा को बढ़ा रहा है। हमलोगों ने कभी अपने बेटा-बेटी को आगे नहीं बढ़ाया है। क्योंकि हमारे लिए पूरा बिहार अपना परिवार है।          स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमलोगों ने कितना काम किया है पहले पीएचसी में एक महीने में मात्र 29 लोग इलाज कराने जाता था पर हमलोगों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना काम करवा दिए है कि अब एक महीने में अब 11 हजार लोग इलाज करवाने आते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com