सदर अस्पताल में इलाजरत जेल कॉलोनी उच्च विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्रा की मौत

– पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी भर्ती

सहरसा:-शनिवार की देर रात सदर अस्पताल में 17 साल की छात्रा का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव निवासी पूनम कुमारी के रूप में हुई थी। वे लक्ष्मीनिया गांव निवासी संजय यादव की सबसे छोटी बेटी थी। उनकी अचानक मौत की सूचना से परिजन आक्रोशित हो उठे।                               जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वे सदर अस्पताल के चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनके द्वारा किए जा रहे हंगामा की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत करवाया। मृत पूनम स्थानीय जेल कॉलोनी स्थित उच्च विद्यालय के 12वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार की अहले सुबह 3 बजे उनके पेट में दर्द की शिकायत हुई। फिर उन्होंने उल्टी की शिकायत की थी। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। फिर सुबह 8:30 बजे चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगवाया था। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। जिसे देख चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन जब तक उन्हें बाहर ले जाया जाता। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। उनके परिजन ने लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत होने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने से पूनम की मौत हुई है। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।           सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया गया था। शिकायत की जांच होगी। सिविल सर्जन डॉ आर के झा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com