अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही से एक नवजात शिशु की हुई मौत

सहरसा:-जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत के मनोरी चौक स्थित अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही से एक नवजात शिशु की मौत हो गयी। पीड़ित के परिजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत निवासी पूर्व उप मुखिया अशोक मिस्त्री की पुत्री रानी कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद सोनवर्षाराज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां बीते शनिवार रात प्रसव बाद नवजात बच्ची का देर रात तबियत बिगड़ गया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने नवजात के बहेतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया था। लेकिन इस बीच सीएचसी में मौजूद सुदामा देवी नाम की आशा ने मनोरी चौक स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल से संर्पक किया। जिसके अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल के कर्मी देर रात सीएचसी पहुच नवजात को बाइक से ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती कर लिया। जहां रविवार की अहले सुबह नवजात की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर रेफर कर दिया।                                                  इस दौरान सहरसा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही नवजात की मौत हो गयी। परिजनो का कहना था कि अवैध उगाही व मोटी रकम वसूलने की मंशा से नवजात की तबियत खराब रहने के बाबजूद ईलाज के नाम पर घण्टो उलझा कर रखा गया। ग्लोबल अस्पताल की लापरवाही का हद यह की नवजात की मौत होने के बाद परिजनो के अस्पताल पहुचने व कराए गए ईलाज का पुर्जा मांगने पर परिजनों की मौजूदगी में ही इलाज का पर्चा तैयार किया गया था। हालांकि शिकायत अब तक थाना में नहीं दी गई थी। परिजन शिकायत देने की प्रक्रिया कर रहे थे। लेकिन लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com