ब्राह्मण महासभा ने निकाला भगवान श्री परशुराम का शोभायात्रा

दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम को किया नमन

सहरसा:-भगवान परशुराम के जन्मोत्सव सह अक्षय तृतीया के मौके पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा के अध्यक्षता व प्रमंडलीय संयोजक बंटी झा के संयोजन में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।            नगर निगम के महापौर बैन प्रिया, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, प्रमंडलीय संयोजक रमण झा, प्रमंडलीय संयोजक राकेश झा उर्फ बंटी झा, वरिष्ठ सदस्य शैलेश झा, सचिव सुमन समाज, संरक्षण मंडल के बिमलकांत झा, संजय झा, खेलन झा, विवेक विशाल, डॉक्टर एचएस ठाकुर, कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा, यूवा संयोजक भगवान राय, रोहित झा, युवा सदस्य मनोज मिश्रा बलहा, हितेश बौवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम को नमन किया और उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरूआत आजाद युवा विचार मंच के द्वारा पंडित आचार्य कैलाश मिश्र और वरिष्ठ ब्राह्मण महासभा सदस्य शैलेश झा, विमलकांत झा के सरंक्षण में बैदिक मंत्र और हवन से शुरू किया गया।           तत्पश्चात महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, भगवान राय, मनोज मिश्रा, सोहन झा, शैलेश झा, रौशन मिश्रा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन के साथ गाजा-बाजा के साथ शोभायात्रा की शक्ल में शहर में भ्रमण किया। लाल-पीले परिधान में पाग, चादर लिए शोभायात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते भगवान परशुराम का जयकारा लगाते मत्स्यगंधा से शहीद चन्द्रशेखर आजाद चौक, डीबी रोड, शंकर चौक, तिवारी टोला चौक, पंचवटी चौक, संजीव झा पथ, कोसी चौक होते हुए पुन: मत्स्यगंधा पहुंचे जहां धन्यवाद ज्ञापन के साथ यात्रा समाप्त हुआ। इस दौरान नगर निगम के महापौर बैन प्रिया ने कहा कि भगवान परशुराम का पृथ्वी पर आगमन बुराई व अन्याय की समाप्ति के लिए हुआ था।            आज भी हमारे अंदर कई कुरीतियां व गलत विचार हैं। इस मौके पर उसे समाप्त करने का हमें प्रयास करना चाहिए। अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा की भगवान श्री परशुराम के विचारों पर चलकर ही स्वर्णिम समाज की परिकल्पना की जा सकती हैं। प्रमंडलीय संयोजक बंटी झा और कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा  ने कहा की ब्राह्मण महासभा एक विचारधारा है। सर्व समाज को लेकर चलना ही असली ब्राह्मणतव्य हैं। चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में शोभायात्रा में लोग शामिल हुए। जिसका जगह-जगह स्वागत भी किया गया। मत्सयगंधा परिसर लौटकर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भगवान परशुराम को नमन किया और एक सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।           मौके पर कई गांव के लोगो ने शिरकत किया, बसनही, बड़गांव, बलिया, नोनैती, बथनाहा, गोआरी, बरीबन, सहसौल, बेहटा, खुजराहा, गोलमा, कहरा धबौली, सिलेट, टेंगहा, मोर्चा, सुगमा, सोनबरसा, लगमा साहपुर, भपटिया, नादो, पहलाम, एकपरहा, रहुआ, बघवा, जजौरी, विजवार, गोपालपुर, आरा मुरली, गंडौल, महिषी, सतरवार, तेलहर, कंदहा, सरैनी, लौहर, एकार, भकुवा, चंद्रेंन, दिबरा, मुरादपुर, ढेंगा बलवा, बराही, हेमपुर, बिहरा, प्रशर्मा, गैंडौल, गारौल, मझौल, पुरिख, पंचगछीया, दौरमा, बरहशेर, सिहोल, बारा, लालगंज, तुलसियाही, मुरली बसंतपुर, गढ़िया, बासुदेबा, नारियर, बनगांव, चैनपुर, पड़ी, खजूरी, बसौंना भरौली, कहरा, भेरधरी, पटुवाहा, रामपुर, बरदाहा गमहरिया रामपुर, धमसैनी, सहरसा के 40 वार्ड से तथा सुपौल के परशरमा, वीना बभनगामा सहित अन्य कई गांव के लोगो ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान परशुराम को नमन किया।    प्रभाकर मिश्रा, राजा झा, भगवान मिश्र, नीतीश कुमार, सुमन झा बनगांव पैक्स आदि मौजूद रहे। मौके पर संरक्षक मंडल के संजय मिश्र, पारस झा, मुखिया प्रतिनिधी पिंकू मिश्रा महिषी, बौआ ठाकुर, मुकेश झा मुखिया, चंद्रायन मुखिया, दीपक मिश्रा नोनैती मुखिया, राहुल झा मुरादपुर मुखिया, रोशन चौधरी गरौल मुखिया, डॉक्टर कैलाश कुमार मिश्रा, बोआ खां बड़गांव मुखिया, मिथलेश झा बनगांव, शंकर झा, राहुल झा बनगांव, राहुल झा, बमबम मिश्रा, शिवशंकर, पीके कश्यप, शशि शेखर मिश्रा, नीतीश, आजाद युवा विचार मंच के अध्यक्ष लाल झा, संजीव झा,           खुशी भरद्वाज, संजीव झा, रौशन झा आजाद, पुनीत आनंद, रौशन झा, कुमदानंद प्रियवर,त्रिपुरारी झा, अनुज झा, रत्न गोपालपुर, अंशू मिश्रा, अंशू झा, विकास मिश्रा, मणि राज, शुभम झा, गोपाल झा, मोनू झा बड़गांव, मुकेश झा लगमा, प्रमोद झा, प्रिंस, बमबम, पिंटू ठाकुर, शिवम, विकास फौजी, शिवम, विकास, रौशन, अनोज, सूरज, भूषण, बमबम मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विनय झा, धनंजय झा महिषी, धनंजय झा नोनैति, मृत्युंजय झा, सोनू ठाकुर, प्रभाष झा, मुन्ना तिवारी, संकर झा, गौरव मिश्रा, गुंजन झा, मधुकांत झा, प्रभाकर मिश्रा, बाबू चौधरी, अश्वनी कुमार मुन्ना, गोपाल झा, मानस, नितिन, अशुतोष, गमकी राय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस भव्य शोभायात्रा में महापौर बैन प्रिया ने युवाओं को जिस तरह से हौसला अफजाई की पुरे शहर भ्रमण किया।    शोभायात्रा ऐतिहासिक रहा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को ब्राह्मण महासभा ने धन्यवाद दिया। समाजिक सदभाव के लिए शहर में कई समाजसेवी ने शोभायात्रा में शरबत मिठाई, पानी बांटकर सद्भाव का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com