शोकसभा का किया गया आयोजन

पटना:- गांधी मुर्ति, गांधी मैदान पटना में समस्त रंगकर्मी समाज की ओर से अभिमन्यु प्रिय के लिए एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में शहर के साहित्यकर्मी, रंगकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति में अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी।           रितेश परमार, रमेश सिंह, अशोक लाल, नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश, शालिमार, बलिराम कुमार, विश्व मोहन संत, चंचल कुमार सुजित कुमार उमा ने उनकी स्मृतियों को साझा किया। कवि-रंगकर्मी पृथ्वी पासवान, विनोद यादव, रामेश्वर आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। ज्ञात हो कि अभिमन्यु प्रिय का देहान्त विगत 8 मई को ह्रदय गति रूक जाने से हो गया था। आपका मुल नाम अभिमन्यु दास था। आप मोकामा के रहने वाले थे।निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव थे। आप सैकड़ों नाटक में बतौर अभिनेता काम किया। दर्जनों नाट्य संस्थाओं से जुड़े रहे। आप अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं। श्रद्धांजलि सभा में मोकामा से चलकर चितरंजन कुमार अपनी स्मृतियों को साझा किया।        रंगकर्मी कुमार मानव ने शोकसभा को संचालन किया। रितेश परमार ने यह घोषणा की, उनके पुण्यतिथि 8 मई को हर वर्ष एक नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका सभी लोगों ने समर्थन किया।यह जानकारी वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश सिंह ने दी‌।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com