भाजपा के मूल्यवान नेता थे सुशील कुमार मोदी:- बजरंग गुप्ता

सहरसा:-बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार को देर रात्रि में निधन हो गया वे 72 साल के थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बजरंग गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पार्टी के मूल्यवान नेता और मेरे अभिभावक सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी।          उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किया। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। ओम शांति! अंकित करने वाली बात है कि सुशील कुमार मोदी ने इस साल अप्रैल में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और अपने खराब स्वास्थ्य के कारण 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद का पार्थिव शरीर 14 मई को दिल्ली से पटना के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित उनके आवास पर लाया गया तदुपरांत अंतिम संस्कार किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com