जीविका दीदियों ने दिवाली के दिन भी अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए लोगों को मतदान के प्रति किया प्रेरित

सहरसा:-दीपावली जैसे पावन पर्व पर जहाँ पूरा देश दीपों की रोशनी में जगमगा रहा था, वही जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलवा की जीविका दीदियाँ लोकतंत्र के दीप जलाने में जुटी रहीं। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीविका दीदियों ने दिवाली के दिन भी अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने आकर्षक मतदाता जागरूकता रंगोली बनाकर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली में “पहले मतदान, फिर जलपान” और “एक वोट, एक जिम्मेदारी” जैसे प्रेरक संदेशों को खूबसूरती से उकेरा गया, जिसने लोगों को मतदान के महत्व पर सोचने को प्रेरित किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ ग्रहण किया और संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। दीदियों ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची रोशनी तभी जगमगाएगी जब हर पात्र नागरिक मतदान के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।         डीपीएम जीविका श्लोक कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जीविका की दीदियाँ न केवल आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल हैं, बल्कि अब वे सामाजिक जागरूकता की अग्रदूत भी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से इस बार मतदान प्रतिशत में अवश्य वृद्धि होगी। दिवाली के दिन भी जीविका दीदियों का यह समर्पण दर्शाता है कि लोकतंत्र के प्रति जागरूकता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनांदोलन बन चुका है। उनका संदेश स्पष्ट था दीपावली में दीप जलाएँ, लोकतंत्र को और उज्ज्वल बनाएँ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com