स्वाति मालीवाल के साथ बदसलुकी की नारी शक्ति ने की कड़ी निंदा

            सहरसा:-आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर हुई मारपीट का मामला अब तेजी से सुलगने लगा है। इस मामले में अब नारी शक्ति की प्रतिक्रिया सामने आई है। जागरूक महिलाओं ने घटना को अपमानजनक करार देते हुए इसकी कटु निंदा की है। समाजसेवी रीभा शर्मा ने स्वाति मालीवाल प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घोर अन्याय है, इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चााहिए। मंत्री हो या उसका साथी, किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह महिला पर अत्याचार करे या ऐसा घिनौना बर्ताव करे। किसी भी महिला पर इस तरह का अत्याचार बर्दाश्त के बाहर है। ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए। दोषियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए और उस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।          उन्होंने कहा कि अगर देश में कहीं भी नारी शक्ति के साथ बुरा किया जाता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल अपने सहायक और स्वाति मालीवाल से मारपीट करने वाले विभव कुमार को पंजाब में छुपा सकते हैं। उन्होंने सीएम केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें अंश भर भी नैतिकता है तो वह खुद आगे आकर विभव कुमार को पुलिस को सौंपे दें। सीएम केजरीवाल की मुश्किल यह है कि विभव कुमार उनके भ्रष्टाचार एवं निजी जीवन के राजदार हैं और विभव को बचाना उनकी मजबूरी है। उन्होंने विभव कुमार पर विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। समाजसेवी सती देवी ने कहा कि सीएम केजरीवाल को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। जो एक महिला की इज्जत नहीं कर सकते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।                    स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर कहा उनके साथ जिस तरह की घटना हुई वह बहुत निंदनीय है। केजरीवाल इसे भी दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्वाति मालीवाल के पक्ष में नारी शक्ति से एकजुट होकर सड़क पर उतरने की अपील की ताकि उन्हें न्याय मिल सके।  समाजसेवी किरण मेहता ने कहा कि इस पूरे मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल दुर्योधन के रोल में हैं।           मुख्यमंत्री का जो गटर हाउस है वहां पर चीर हरण हुआ है। मालीवाल ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है जो इस बात का प्रमाण है कि उनके साथ बड़ा हादसा हुआ है।             समाजसेवी वीणा देवी ने स्वाति मालीवाल प्रकरण की घोर निंदा करते हुए दोषी विभव कुमार पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com