एक शाम शहीदों के नाम एवं आजाद सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

शहीदो को न कोई जाति और न ही कोई धर्मों में बांटा जा सकता है:-महापौर

सहरसा:-भारत माता के विर सपूत आत्मबलिदानी अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद एवं स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है के महानायक लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के जन्म जयंती पर आजाद युवा विचार मंच द्वारा एक शाम शहीदों के नाम एवं आजाद सम्मान समारोह 2025 का आयोजन भव्य रूप से मंच के अध्यक्ष अशोक झा लाल की अध्यक्षता, मृत्युंजय कुमार झा, प्रणव प्रेम, संजीव कुमार झा के संयोजन एवं अंशु मिश्रा के संचालन में आयोजित कि गई।         सर्वप्रथम जन्म जयंती पर उपस्थित मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर बैनप्रिया, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमण झा, जनसुराज नेता विमलकांत झा, बनगांव पूर्व मुखिया धनंजय झा उर्फ भगवान झा, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक चंदन मिश्रा, रणविजय झा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय, मां तारा स्थान के मुख्य पुजारी सुंदरकांत झा, अंशु झा, अनुजा मिश्रा, लोक गायिका दिक्षा झा, केशव चौधरी, रोटी बैंक के रौशन मिश्रा, पूर्व सैनिक, हवलदार सुरेश कुमार झा, एडी मिशाईल मैन बम शंकर राय, हवलदार प्रभाष चंद्र झा, सहित मंच के सुर्य प्रकाश झा, आलोक कश्यप, औरस कुमार पेक्स अध्यक्ष बारा, केशव चौधरी, अमित चौधरी वार्ड पार्षद बनगांव, आतिश सोनी पांडे, अंशु मिश्रा, टिंकू मैथिली, मुरलीधर ठाकुर, शंकर चौधरी, वेद पानी, सागर झा, बृजेश यादव, अखिलेश झा, गोपाल झा, अनुज कुमार, सुबोध झा, आशुतोष झा, सत्यम फिजिकल एकैडमी, पारस झा, ज्ञानू, संजीव कुमार, सूरज झा, पुनीत आनंद, संजय वत्स, अनुज झा, गोपाल झा के द्वारा मां भारती के दोनों विर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कि गई।    तत्पश्चात मंच के सदस्यों द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों, देश सेवा में अपना अहम योगदान देने वाले रिटायर्ड सैनिकों को मोमेंटो एवं वृक्ष देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर बैनप्रिया ने कहा कि शहिदों को याद रखना मतलब अपनी विरासत को याद करना है, शहीदो को न कोई जाति और न ही कोई धर्मों में बांटा जा सकता है, वो देश के लिए बलिदान देने वाले ऐसे रणबांकुरे है जो अपना एक अमिट इतिहास छोड़ जाते हैं। आजाद युवा विचार मंच हमेशा शहिदों के सम्मान में वीर सैनिकों को याद करता है जो प्रेरणादाई है।         रमण झा एवं विमलकांत झा ने आजाद युवा विचार मंच द्वारा किये ज रहे सामाजिक कार्यों कि सराहना करते हुए कहा कि आज हरेक युवाओं को देश के बलिदानी शहिदों को अपना आदर्श मानकर देश सेवा, समाज सेवा, के लिए आगे आना चाहिए ताकि समाज को एक सही दिशा मिल सके।                             कार्यक्रम को सफल करने में आजाद युवा विचार मंच के सभी इकाई सदस्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com