जमुई में 30 को जमेगा कवि सम्मेलन, संगीत का चलेगा जादू, हंसी की बिखरेगी फुलझड़ियां

जमुई:-राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनों के आयोजन के लिए मशहूर “दैनिक जागरण” जमुई शहर स्थित गांधी पुस्तकालय के मैदान पर 30 मई को रात्रिकालीन विराट कवि सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है।                         तय कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए दैनिक जागरण परिवार खाका खींचने में जुट गया है। कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अखबार के सभी महाजन पूरा दम-खम लगा रहे हैं। कार्यक्रम की चर्चा सुर्खियों में है। कार्यालय प्रभारी संजय सिंह ने कलमकारों को बताया कि पिछले डेढ़ दशक से हर साल दैनिक जागरण अखबार जमुई में राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित कर रहा है।                             इसी संदर्भ में इस वर्ष भी 30 मई को स्थानीय गांधी पुस्तकालय के मैदान पर रात्रिकालीन विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम में दिग्गज कवि अपनी प्रस्तुति देंगे और हंसी की फूलझड़ियां बिखेरने के साथ संगीत का जादू भी चलाएंगे।                               उन्होंने आगे बताया कि 30 मई को तय कार्यक्रम में वीर रस की कवियित्री कविता तिवारी जहां अपनी प्रस्तुति से नारी सशक्तिकरण को सजीव करेंगी वहीं मंजीत सिंह, प्रसिद्ध मिश्रा, विकास भौकाल और डॉ. शैलेश गौतम मौजूद महानुभावों को हास्य के सागर में डुबकियां लगाने के लिए मजबूर करने के साथ महफिल को गुलजार करेंगे। नामचीन कवि और कवियित्री भी लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने के लिए उताहुल हैं।                श्री सिंह ने जिले के स्वजनों से अपील करते हुए कहा कि टीवी चैनल और लाफ्टर शो में नजर आने वाले कवियों का अवलोकन एवं उनकी प्रस्तुतियों का श्रवण करने के लिए निर्धारित तिथि को नामित स्थान पर पहुंचें और कार्यक्रम का जमकर आनंद लें। उधर विराट कवि सम्मेलन को लेकर जिलावासियों में उत्साह दिखने लगा है। चौक-चौराहों पर चर्चा सुर्खियां बटोर रही है।                          महामनाओं को 30 मई का बेसब्री से इंतजार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com