पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की मनाई गई जयंती
June 26, 2022
3,711 Less than a minute
दरभंगा:- कर्पूरी सभा भवन बेनीपुर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती कमल रामविनोद झा ऊर्फ कमल सेठ के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय जनता दल बेनीपुर के प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद गयासुद्दीन ऊर्फ तनवीर के संयुक्त अध्यक्षता में मनाया गया।
जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव ने कहा की स्व. सिंह जी समाजिक न्याय की दिशा में एतिहासिक कदम उठाते हुए मंडल कमीशन के सिफारिशों को देश में लागू कर बंचित वर्ग को न्याय देने के लिए इन्होंने एक लकीर खींची थी। वहीं नगर अध्यक्ष ग्यासुद्दीन ऊर्फ तनवीर ने कहा की आज मंडल कमीशन को खत्म करने के लिए कमंडल वाला दाव चलाने की साजिश की जा रही है। उसे नहीं चलने दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मोहम्मद हिदायतुल्ला, अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष रंधीर पासवान, कृष्णा पासवान, योगी पासवान, पवन कुमार भगत, नगर उपाध्यक्ष रामपुकार यादव, मोहन यादव , मोहम्मद फुलो, मोहम्मद मुर्शीद खलीफा, सुरेश यादव, विनोद सदा, लक्ष्मण महतो, नीतीश पासवान, भोला यादव, श्याम मोहन झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Live Cricket