जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सहरसा:- जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024 का आयोजन प्रेक्षागृह में किया गया।         जिलाधिकारी वैभव चौधरी, उप निदेशक (मृदा संरक्षण) बिहार पटना शशिशेखर मंडल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी
प्रदीप कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनिशा कुमारी जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा ज्ञानचंद शर्मा, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर प्राचार्य डॉ. अरूणीमा, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर
डॉ. नित्यानंद, उप परियोजना निदेशक, आत्मा राजेश कुमार, कनीय वैज्ञानिक मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, परामर्शी, जिला कृषि कार्यालय डॉ. मनोज सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण नवीन कुमार नवनीत, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर आनन्द चौधरी, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र कुमार ऋषि रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों का आह्वान किया गया कि जिला कृषि प्रधान जिला है। हमारा मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर पहुँचाना है। कृषि का अर्थ केवल खाद्य के लिए उत्पादन करना ही नहीं अपितु संबंधित क्षेत्र में व्यवसाय एवं विपणन के लिए भी कार्य करना है जिसके महत्वपूर्ण अवयव आप सब हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव चल रहा है चुनाव में सभी कृषि कर्मी एवं पदाधिकारीयों ने दिये गए विभिन्न कार्यों का कुशलता पूर्वक सह समय निष्पादित किया इसके लिए ये प्रशंसा के पात्र है।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा खरीफ मौसम में चलाई जा रही विभिन्न योजना यथा मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना एवं अनुदानित दर पर बीज वितरण की जानकारी दी गई।    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत एक राजस्व ग्राम से धान बीज हेतु अधिकतम 2 किसानों को प्रति किसान 6 कि.ग्रा. आधार बीज आधा एकड़ हेतु 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुदानित दर पर 10 वर्ष से कम एवं 10 वर्ष से अधिक आयु प्रभेदों का बीज एक किसान को 5 एकड़ हेतु अधिकतम 60 कि.ग्रा. बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इनके द्वारा सभी संबंधित कृषि कर्मी को बताया गया कि पंचायतवार धान बीज वितरण हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया, जिस आलोक में बीआरबीएन अधिकृत बीज विक्रेता द्वारा सभी प्रखंडों में वितरण हेतु धान बीज है। सभी कृषि कर्मियों से आह्वान किया गया कि कृषि कार्य समयबद्ध होता है। समय पर किसानों को बीज उपलब्ध कराने से फसल उत्पादकता भी बढ़ती है। सभी कर्मी को निदेश दिया गया कि अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर ऑनलाईन आवेदन हेतु वेबसाईट http://brbn.bihar.gov.in/Home/Demand पर जाकर किसान पंजीयन नम्बर आधारित आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक किसान किसी एक ही योजना में बीज के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर प्राचार्य डॉ. अरूणीमा ने कहा कि कृषि एक महत्वपूर्ण विषय है इस जिला में कृषि से संबंधित एक महाविद्यालय है। जहाँ विभिन्न विषयों के व्याख्याता द्वारा कृषि की पढ़ाई की जाती है।           उनके द्वारा सभी कर्मियों से कहा गया कि फसल उत्पादन के साथ-साथ मधुमक्खी पालन, मसरूम का उत्पादन आदि के संबंध में कृषकों को प्रशिक्षित करते हुए अधिक से अधिक उत्पादन करने हेतु जागरूक करें ताकि किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। उप निदेशक (मृदा संरक्षण) बिहार पटना शशिशेखर मंडल ने कहा कि इस बार सचिव महोदय का मुख्य योजना मिलेट्स एवं मक्का के क्षेत्र में वृद्धि करना है साथ ही धान की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु समय से बुआई, सिंचाई, जीरोटिलेज एवं सीड ड्रिल के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार, जैविक खेती एवं जलवायु अनुकूल कृषि एवं विभागीय अन्य योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गई। इनके द्वारा सभी कर्मियों का आह्वान किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराएँ ताकि सभी किसान तकनीकी ज्ञान से कम व्यय में अधिक गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कर अपने सामाजिक एवं आर्थिक जीवनशैली में अपेक्षित सुधार ला सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को इस कार्यक्रम के माध्यम से धान्य फसलों, सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती से संबंधित कठिनाईयों का निराकरण प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान कार्यक्रम जो 29 मई से 07 जून के मध्य विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा में वैज्ञानिकों तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों के प्रसार पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।अनुमंडल पदाधिकारी सदर प्रदीप कुमार झा ने कहा कि आज के दिन में विकास कितना भी कर लें पर खेती हमेशा ही महत्वपूर्ण रहेगी आज भी 70 प्रतिशत आमदनी खेती एवं खेती से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही है। उनके द्वारा सभी संबंधित कर्मियों से आह्वान किया गया कि तकनीकी पहलुओं की जानकारी आपके द्वारा ही सुदुर क्षेत्र में बैठे किसानों को दी जाती है। जिससे उनकी आमदनी बढ़ाई जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनिशा कुमारी ने कृषि के क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि खेती से प्राप्त विभिन्न उत्पाद को ही हम सभी खाते हैं। खेती के तकनीक में इस तरह का अमूलचूल परिवर्तन लाया जाय जिससे उत्पादित फसलों की गुणवत्ता अच्छी रहे एवं उसके उपयोग से जनसमुदाय भी स्वस्थ रहे। कृषि उत्पादों को रखने हेतु गोदाम बनाए जाने की आवश्कता बताई। कनीय वैज्ञानिक मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर डॉ. सीमा कुमारी द्वारा खरीफ फसल, मक्का एवं मिलेट्स की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने की तकनीकी पहलूओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि खेती में समय एवं प्रबंधन का यदि उपयोग किया जाए तो अधिक से अधिक फसल उत्पादन किया जा सकता है। कनीय वैज्ञानिक मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर डॉ. राजेश कुमार द्वारा मिट्टी की उर्वरता एवं फसल प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यशाला में संबंद्ध अन्य विभागों यथा पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, वन प्रमंडल, कृषि अभियंत्रण, पौधा सरंक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला, आत्मा आदि के द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।    उपरोक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार द्वारा भाग लिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यशाला के समाप्ति की घोषणा की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com