बच्चों ने जाना घुड़सवारी की बारीकियां

जमुई:-अशोका पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप सोमवार को संपन्न हो गया। कक्षा दो से सात तक के बच्चों ने इस कैंप में उल्लास और उमंग के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।                             समर कैंप के समापन के दिन विविध गतिविधियों में शामिल घुड़सवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। विद्यार्थियों को इस दरम्यान इस विधा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने स्कूली बच्चों को घुड़सवारी का आधारभूत ज्ञान और इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और उनका ज्ञानवर्धन के साथ क्षमतावर्धन किया।      ट्रेनर ने पाठशाला के पुत्र और पुत्रियों को घोड़े पर सवार होने के तरीके, बगैर गिरे घोड़े पर सवारी करने और घोड़े को दिशा-निर्देश देने की जानकारी दी तथा उन्हें घोड़ा कैसे घुड़सवार के संकेत को समझता है यह भी बताया। बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ घुड़सवारी की और इसके बारीकियों को गहनता से जाना। इसके अलावे समर कैंप के समापन के दिन बास्केट बॉल, फोटो शूटिंग, योगा आदि विधाओं का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इसके गुर को जाना।            प्राचार्य अर्नब मुखर्जी ने कक्षा सात के बच्चों के साथ बास्केट बॉल खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। चेयरमैन अशोक कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उनका सम्मान किया और उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा को सराहा। उन्होंने मौके पर कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों से जोड़कर उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास करना विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।                                उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का ऐलान किया। प्राचार्य अर्नब मुखर्जी ने कहा कि कक्षा एक से सात तक के बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए विद्यालय में विशिष्ट अध्ययन के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने नौनिहालों के भविष्य को संवारने के लिए भागीरथी प्रयास किए जाने की बात कही।         समन्वयक चनप्रीत कौर, किया मुखर्जी, ज्योति मंडल, ज्योति कुमारी, अनुष्का, मधुरिमा, अंजली, मौशमी, परंजू, मनीषा, पल्लवी, सुमैया, सना, अनुप्रिया, मिलन कांति दास, हिमांशु , दीपक, विवेक, मिथिलेश आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं और पाठशाला कर्मियों ने समर कैंप को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com