2019 में केदारनाथ में लगाया ध्यान, इस बार कन्याकुमारी में देंगे हाजिरी

पीएम मोदी उसी शिला पर ध्यानस्थ होंगे, जहां स्वामी विवेकानंद को हुआ था भारत माता का दर्शन
डेस्क:-लोकसभा चुनाव के लिए 30 मई की शाम को प्रचार थम जाएगा। आखिरी फेज की वोटिंग के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आध्यात्मिक प्रवास के लिए इसी दिन यानी 30 मई को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के गुरुवार शाम को कन्याकुमारी के तट पर समुद्र के बीच तमिल संत तिरुवल्लुवर की अखंड प्रतिमा के करीब स्थित सुरम्य वीआरएम में आने की संभावना है।            इसके बाद वे 01 जून को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा नेता ने बताया कि ‘‘उनकी इस यात्रा का पार्टी से जुड़े किसी कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। ’’पीएम मोदी का यह कन्याकुमारी दौरा 30 मई से 01 जून तक निर्धारित है। वे इस दरम्यान विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की शाम से 01 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। वह रॉक मेमोरियल के उसी पत्थर पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इससे पहले 30 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे और वहीं पर रात्रि में विश्राम करेंगे। अंकित करने वाली बात है कि कन्याकुमारी वह स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे। इस शिला का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा। लोगों का मानना है कि जैसे सारनाथ गौतम बुद्ध के जीवन में विशेष स्थान रखता है, वैसे ही यह चट्टान स्वामी विवेकानंद के जीवन में भी वही स्थान रखता है। स्वामी विवेकानंद देशभर में भ्रमण के बाद यहां पहुंचे और तीन दिनों तक तपस्या की और विकसित भारत का सपना देखा था। उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में उतारने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शास्त्रों के अनुसार देवी पार्वती भी उसी स्थान पर एक पैर पर बैठकर भगवान शिव की प्रतीक्षा करती रही थी। कन्याकुमारी भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसके अलावा यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तट रेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलने का सेंटर प्वाइंट भी है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए 01 जून को मतदान होना है। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम 05 बजे थम जाएगा।           मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग के पहले केदारनाथ गए थे। वोटों की गिनती से पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया था और हिमालय में 11700 फीट ऊपर बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com