स्कूल जा रहे टीचर की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने घरवालों पर मारने का लगाया आरोप

भाई, बहन, माता, पिता से चल रहा था जमीन विवाद

सहरसा:- शुक्रवार को स्कूल जा रहे 45 साल के टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली टीचर के पंजरे में लगी। मृतक की पत्नी ने घरवालों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी के मुताबिक, घर में जमीन को लेकर भाई, बहन और माता, पिता के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सरोज कुमार के रूप में हुई है। वह बरियाही बाजार का रहने वाला था। बताया गया कि रोज की तरह आज सुबह भी सरोज सफाबाद स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान बदमाश उसे पंजरे में गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रहुआ मनी पुला स्थित चिमनी के पास की है। मृतक की पत्नी भी टीचर है:- सरोज की पत्नी रूपा कुमारी भी टीचर हैं।        रूपा ने बताया कि रोज की तरह वह स्कूल जा रहे थे। हर दिन स्कूल पहुंचने के बाद कॉल करते थे, लेकिन आज मैंने ही फोन किया तो फोन किसी दूसरे आदमी ने उठाया और कहा कि आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वहीं, जब घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि सरोज के पंजरे में गोली लगी है और उसकी बॉडी सड़क पर पड़ी है। पत्नी ने कहा कि घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। भाई, बहन, माता, पिता सब से दुश्मनी थी। घर वालों ने ही हत्या कराई है। जमीन विवाद में हत्या का मामला:-थानाध्यक्ष श्री राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े 6 बजे सरोज कुमार अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर खुद बरियाही स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी के फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीनी विवाद में हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com