समाजसेवी अशोक स्वर्णकार का निधन, शोक

सहरसा:- नगर निगम क्षेत्र के बटराहा वार्ड नं. 37 निवासी जानो स्वर्णकार के पुत्र समाजसेवी अशोक स्वर्णकार का निधन हो गया। ये अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़कर चले गए। इनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। ये गरीब, गुरुवों के सुख दुख में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। अशोक स्वर्णकार के निधन पर सांसद दिनेश चंद्र यादव, डॉ. संजय कुमार, वार्ड नं 37 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुलनियाज टिंकू, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष कुमार मुंगेरी, मुन्ना गुप्ता, आर्यन दीपक, सागर कुमार, सोनू कुमार, आदित्य सोनू गुप्ता, भोला पोद्दार, हम सेक्युलर के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलाल सादा, जदयू प्रवक्ता डॉ. मो. लुत्फुल्लाह, माले नेता कुंदन यादव, मुकेश कुमार, सीताराम यादव, महिला नेत्री सती देवी, युवा कांग्रेस के सूरज कुमार झा, राजद जिला सचिव इमाम आजम, हम सेक्युलर महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रीभा शर्मा, सीपीआई नेता शंकर कुमार, जदयू छात्र जिलाध्यक्ष गौरव बंटी, युवा लोजपा (आर) पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पासवान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्त्ता व मुहल्ला वासियों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अशोक स्वर्णकार के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। ये लोगों के सुख दुख में हमेशा भाग लेते थे इनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com