दिग्गजों ने दबाया ईवीएम का बटन, तस्वीरों में देखें खास पल

जमुई:-लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पुलिस उप महानिरीक्षक नवीन चंद्र झा ने डेहरी मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए हर सुपात्र को वोट देने का संदेश दिया।                             मौके पर उनकी भार्या ने भी ईवीएम का बटन दबाया और मतदान के महत्व को रेखांकित किया। उधर जमुई के निवर्तमान जिलाधीश शशिकांत तिवारी ने अपने सुपुत्रों के साथ देवघर में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने मौजूद लोगों को अभिवादन किया। अपनी अंगुली पर लगी स्‍याही भी दिखाई। इसके बाद श्री तिवारी ने लोगों से वोट डालने की अपील की।                              उन्होंने कहा कि मैं हमेशा यहीं पर वोट डालता हूं। हमारे देश में दान का खास महत्‍व है और इसी भावना से देशवासियों को ज्‍यादा से ज्‍यादा मतदान करना चाहिए। उन्होंने मतदान को यादगार पल बताया। बीएन कॉलेज पटना की विदुषी फैकल्टी सह तथागत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव एवं प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पटना स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और देश के सुपात्रों से लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाने की अपील की। उन्होंने देशभर में प्रजातंत्र का महापर्व खुशनुमा माहौल में संपन्न होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले चुनाव में हिंसा होती थी।          लेकिन अब ऐसा नहीं है हर सुयोग्य पात्र घर से बेधड़क बाहर निकल रहे हैं और भयमुक्त होकर बूथ पर जाकर ईवीएम का बटन दबा रहे हैं। डॉ. पासवान ने प्रजातंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए इसे अत्यंत अनुकूल करार दिया। उन्होंने मतदान के बाद बूथ पर निर्मित सेल्फी पॉइंट पर गईं और वहां अपनी तस्वीर को कैमरे में कैद कराया।          विदुषी फैकल्टी ने इस अवसर पर उंगली पर लगी स्याही को प्रदर्शित कर लोगों से हर चुनाव में मतदान करने की अपील की। डॉ. पासवान ने कहा कि यह एक शानदार अनुभव है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। उनके परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया और इसे जम्हूरियत के लिए सुखद पल करार दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com