डॉ. स्मृति करेंगी 17 फरवरी को जनसंपर्क

जमुई:-जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान 17 फरवरी को जमुई आएंगी और आम जनों से सीधा संवाद करेंगी। समाजसेविका काजल शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. पासवान 17 फरवरी को पूर्वाह्न में जमुई पहुंचेंगी। यहां कुछ देर विश्राम के बाद खैरा के रास्ते सोनो जाएंगी। सोनो चौक पर वे स्थानीय नागरिकों से मिलेंगी और उनसे सीधा संवाद करेंगी। डॉ. पासवान इसी दिन बाटिया पहुंचेंगी और यहां भी बाजार भ्रमण कर लोगों से मिलेंगी साथ ही उनसे वर्त्तालाप भी करेंगी।                                       काजल शर्मा ने आगे बताया कि डॉ. पासवान बाटिया के बाद चकाई जाएंगी और यहां भी लोगों से मुलाकात कर उनसे राय-शुमारी करेंगी। उन्होंने साथी समूह के तमाम प्रतिष्ठित सदस्यों के अलावे सोनो, बाटिया और चकाई की जनता से गुजारिश करते हुए कहा कि डॉ. पासवान के 17 फरवरी के निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनावेंं। उधर समाजसेवी पंकज बरनवाल, मदन जी, नारायण पासवान आदि जन डॉ. स्मृति पासवान के निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। उनके आगमन की जानकारी आम जनों को दी जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार का कार्य जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com