पौधारोपण के माध्यम से जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सहरसा:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय परिसर में उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दो रुद्राक्ष पौधों का पौधारोपण किया गया।      पौधारोपण अभियान में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अरुणिमा कुमारी सहित ने भी भाग लिया। पौधारोपण अभियान पश्चात संदर्भित महाविद्यालय के सभा कक्ष में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरणीय प्रदूषण वर्तमान में अत्याधिक गंभीर समस्या है जिसके कारण निकट भविष्य में मानव अस्तित्व के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो सकते है।इस आपदा जन्य परिस्थिति से बचने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प है।            उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन की शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा की जिला के लिए ये निसंदेह गर्व का विषय है की दूर दराज क्षेत्रों से विद्यार्थी कृषि संबंधित शिक्षा हेतु महाविद्यालय का रुख कर रहे है। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने महाविद्यालय द्वारा दी जा रही गुणवतापूर्ण शिक्षण व्यवस्था की सराहना की और आशा व्यक्त की, कि शिक्षक विद्यार्थियों को पूर्ण तत्परता से कृषि संबंधित पारंपरिक शिक्षा के अतिरिक्त नवीनतम तकनीकों से भी परिचित कराएंगे, सैद्धांतिक पक्ष के साथ साथ प्रायोगिक पक्ष का भी समावेश करेंगे, ताकि शिक्षा ग्रहण पश्चात जब विद्यार्थी बाहर निकले तो उनके कृषि संबंधित ज्ञान से एक सामान्य कृषक भी लाभ उठाकर उत्पादकता में गुणात्मक वृद्धि कर सके।    जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर मंडन भारती महाविद्यालय अगवानपुर की अधिष्ठाता सह प्राचार्या डॉ. अरुणिमा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा की विगत कुछ वर्षी में निरंतर परिलक्षित पर्यावरणीय प्रदूषण के कारण उत्पन्न गंभीर संकट की दृष्टि में रखते हुए इसके निवारण हेतु ठोस समेकित प्रयास अत्यावश्यक है। पर्यावरणीय विकार से निजात पाने हेतु विभिन्न उपायों में से एक अधिकाधिक पौधारोपण है, अत: उक्त जनहित के कार्य में सभी को भाग लेना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में अपने बहुमूल्य विचारो से अवगत कराया।    जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, प्राचार्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी को जानकारी दी गई की निकट भविष्य में महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का पौधारोपण भी किया जाना प्रस्तावित है। महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम पश्चात जिलाधिकारी आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे अमलताश, सेव के पौधारोपण अभियान में सम्मिलित हुए।          उक्त अवसर पर मंडन भारती महाविद्यालय की प्राचार्या, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com