जिलाधिकारी ने नगर निगम के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

सहरसा:-जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण क्रम में छठ पर्व के सुचारु संचालन हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया एवं सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सुविधा हेतु आवश्यक तैयारी की आगामी एक से दो दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।           भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी मत्स्यगणधा अवस्थित छठघाट पहुंचे जहां उन्होंने पोखर साफ सफाई की धीमी प्रगति के कारण नाराजगी प्रकट की एवं नगर निगम को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए आगामी एक से दो दिनों में छठ घाट के सफाई कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा क्रमश:जिला मत्स्य पदाधिकारी कार्यालय/गांधी पथ /महावीर चौक/शंकर चौक/सहरसा बस्ती एवं अन्य छठ घाट निरीक्षण क्रम में नगर निगम को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर छठ घाटों से संबंधित सफाई व्यवस्था(प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण सहित)को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण के क्रम में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों पर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं समीक्षा के क्रम में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने एवं कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को विद्युत तारों के समुचित संधारण का निर्देश दिया गया है।जिलाधिकारी महोदय ने उक्त अवसर पर कहा की लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो,सभी छठ घाट साफ सुथरा दिखे,प्लास्टिक अपशिष्ट दिखाई नहीं दे,एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करना नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों की जिम्मेवारी होगी।           निर्देश अनुपालन में शिथिलता, लापरवाही संज्ञान में आने पर कड़ी कारवाई की जाएगी।निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com