सुहागिनों ने वटवृक्ष के पूजन कर की पति के लम्बी उम्र की कामना

अररिया:-ज्येष्ठ मास के अमावस्या के अवसर पर सुहागिनों द्वारा वट सावित्री की पुजा कर अपने पति के लम्बी उम्र की कामना करते देखा गया, इस त्यौहार को मनाने को लेकर कई दिनों से बाजार में रौनक देखा जा रहा था।           गुरुवार को मंदिरों में तथा निजी क्षेत्र में भी सुबह से ही वटवृक्ष को पूजन करते सुहागिनों को सभी एक दूसरे को सिंदूर लगाकर तथा प्रसाद का आदान-प्रदान किया। मिली जानकारी अनुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को पूरे विधि-विधान भक्ति पूर्वक वट सावित्री व्रत का पूजन कर अपनी श्रद्धा का परिचय दिया। पूजा के दौरान सभी महिलाओं ज्यादातर समूहों में दिखी। सभी महिलाएं लाल-पीले वस्त्र धारण कर हाथों में मेहंदी लगाए व सोलह शृंगार के साथ श्रद्धापूर्वक त्योहार को मनाया। वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति हेतु सुहागीन महिलाओं के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। यह पर्व प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष अमावस्या को मनाया जाता है। इस पर्व के साथ सत्यवान और सावित्री की कथा जुड़ी हुई है। जिसमें सावित्री ने भक्तिभाव से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। सीमावर्ती क्षेत्र की सूहागिन महिलाओं ने आस्था और परंपरा के साथ वट सावित्री की पूजा की। पर्व के मौके पर अमर सुहाग की कामना को ले सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। स्नान ध्यान के बाद सुहागिन महिलाएं नए वस्त्र धारण कर हाथों में पूजा की थाली लिए टोली की शक्ल में वट वृक्ष के नीचे पहुंची। जहां जल, रोली, चावल, सिंदूर, हल्दी, गुड़, भींगा चना, मटर, फल व प्रसाद से विधि-विधान पूर्वक सावित्री तथा सत्यावान की पूजा की।             उसके बाद महिलाओं ने सावित्री एवं सत्यवान की कथा सुन वट वृक्ष के तना में 108 बार कच्चा सुत लपेटकर अमर सुहाग की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com