संजय झा अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार, हथियार जब्त

सहरसा:- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजय झा और उसके सहयोगी रमन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 2 मोबाइल बरामद किया है। शुक्रवार को सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है।            मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय झा अपने सहयोगी रमन कुमार के साथ सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी स्थित अपने निर्माणाधीन शिव मंदिर के प्रांगण में अपने एक अन्य साथी के साथ बैठा हुआ है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की। यहां से संजय झा और उसके सहयोगी रमन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 2 मोबाइल बरामद किया है। दोनों गिरफ्तार अपराधी में एक अपराधी संजय झा कहरा का रहने वाला है, तो वहीं दूसरा अपराधी रमन यादव सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नं-36 का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 6 जून को गुप्त सूचना मिली थी। संजय झा पिता नवकान्त झा अपने निर्माणाधीन शिव मंदिर के प्रांगण में अपने अन्य सहयोगी रमन यादव के साथ हथियार लेकर बैठा हुआ है।       प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए सदर थाना और डीआईयू टीम ने छापेमारी की। संजय झा और अन्य व्यक्ति रमन यादव पिता बद्री यादव साकिन बटराहा को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने कैलू चौक निवासी अपराधी शशि यादव को भी गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ नरियार गोलीबारी सहित अन्य मामले दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com