रावल ने फोड़ डाला नीट, “डॉक्टर साहब” कहने लगे लोग

जमुई:-गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी सह इसी ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सिंह के लाल रावल जयंत सिंह का नीट में धमाकेदार चयन हुआ है। परिवार और जिला के लिए यह गौरव का अनुभव कराने वाली बात है।
सीबीएसई मान्यता प्राप्त नामदार निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का होनहार छात्र रावल जयंत सिंह ने 12 वीं की परीक्षा इसी साल 95 प्रतिशत अंक के साथ पास किया। उसने साल 2022 की 10 वीं की परीक्षा में 98.96 अंक लाकर अपने को होनहार होने का संवाद दिया था। अब उसने नीट यूजी 2024 की परीक्षा में पूरे देश में कुल 720 में 715 अंक के साथ 89 वां रैंक हासिल कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया है।                            उसकी रिकॉर्ड सफलता पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। अंकित करने वाली बात है कि नीट एग्जाम देश के कठिनतम परीक्षाओं में से एक है जिसमें हर साल 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठते हैं। अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं ताकि एंट्रेंस एग्जाम यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) एग्जाम में बेहतर रैंक हासिल कर सकें। 04 जून को नीट रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्स की सफलता की कहानी सामने आ रही है। इसी कहानी का एक सुपात्र जमुई का लाल रावल जयंत सिंह है जिसने नीट एग्जाम पास कर नए कथा का लेखन किया है। उधर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की मुख्य संरक्षिका सह जमुई की दुलारी बेटी डॉ. स्मृति पासवान ने रावल जयंत सिंह की सफलता को सैल्यूट करते हुए कहा कि वह मां सरस्वती का साक्षात वरद पुत्र है। उस पर जमुई को नाज है। निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने रावल जयंत सिंह को अशेष बधाई और अनंत शुभकामना देते हुए कहा कि आज ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उसकी ऐतिहासिक सफलता पर रोम-रोम मुदित है। उन्होंने उसे अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र करार दिया। सचिव कुसुम सिन्हा, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, उप प्राचार्य शिवांगी शरण, प्रशासक नीरज सिन्हा, सुजाता कुमारी, प्रेमलता, सिमांतनी जाना हाजरा, विक्रम विद्यार्थी, सुबोध मिश्रा, कल्याण ठाकुर, अभिषेक कुमार, सचिन ठाकुर, ज्ञानेंद्र कुमार, दिलीप दुबे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी रावल जयंत सिंह को नीट फोड़ने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com